हर मर्ज का इलाज है प्याज, जानिए ये फायदे
डायबिटीज के मरीजों को प्याज जरूर खानी चाहिए।

X
haribhoomi.comCreated On: 28 Feb 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आमतौर पर आजकल उम्र ज्यादा हो या कम सबको हेल्थ से जुड़ी समस्या रहती ही है। किसी के जोड़ो में तो किसी के पेट में दर्द होता है। ऐसी कई बीमारियां है जो लोग झेल रहे हैं। उनको यही नहीं पता होता कि घर में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों में से एक सब्जी ऐसी है जो हर मर्ज का इलाज है। जो हम खाने में सलाद के तौर पर भी खाते हैं। ज्यादातर हर सब्जी को बनाने के लिए उसे डाला भी जाता है। वो है प्याज। जो हर मर्ज की दवा का काम करती है। आइए जानते हैं कैसे प्याज किन-किन रोग के लिए है फायदेमंद...
1. प्याज गुणों की खान है। नाक से लेकर कान तक और आंख से लेकर पेट तक जुड़ी बीमारियों में काम आती है।
2. अगर आप प्याज का जूस शहद के साथ मिलाकर लें तो बुखार, सर्दी-खांसी, कफ, एलर्जी में काफी लाभदायक है।
3.अगर आपकी नाक से खून बह रहा है तो प्याज का एक टुकड़ा सुंघने से लाभ होता है।
4. प्याज खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है, जिससे भोजन पचने में आसानी होता है।
5. प्याज कैंसर में खासतौर पर यह सिर, गले और कोलोन कैंसर में लाभदायक होता है।
6. अगर रोज प्याज खाते हैं तो वह खराब कोलेस्ट्रॉल को खत्म कर देता है, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।
7. अगर आप जल जाएं, कोई कीड़ा काट ले या मधुमक्खी डंक मार ले तो उस जगह पर प्याज का जूस लगाना अच्छा होता है।
8. डायबिटीज के मरीजों को प्याज खानी चाहिए। यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ता है और शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।
9. अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो हल्दी और प्याज के जूस का मिश्रण लगाने से लाभ होगा।
10. आंख और कान की समस्या में भी प्याज के जूस का प्रयोग किया जाता है। दांत दर्द होने पर भी इसका इस्तेमाल होता है।
11. प्याज खाने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले सल्फर और विटामिन त्वचा की रक्षा करते हैं।
12. प्याज बाल के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story