करी पत्ता स्वाद ही नहीं स्वास्थ्य के लिए भी है फायदेमंद
इसे मीठा नीम भी कहा जाता है।

करी पत्ता सब्जियों और दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए तड़का में इस्तेमाल किया जाता है। लजीज साउथ इंडियन फूड के लिए करी पत्ता अहम माना जाता है। करी पत्ता स्वाद और सुगंध के अलावा स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे मीठा नीम भी कहा जाता है। जानिए...
1. लीवर मजबूत
करी पत्ता लीवर को स्ट्रॉन्ग बनाता है। यह लीवर को बैक्टीरिया तथा वायरल इन्फेक्शन से बचाता है।
2. पौष्टिक
करी पत्ता से प्रोटीन, मैग्नेशियम, कैल्शियम ,फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर आदि मिलते है। इसके अलावा इससे विटामिन C, विटामिन A, विटामिन B, विटामिन E प्राप्त होते हैं। सब्जी से इसे निकालने की बजाए खा लेना चाहिए।
3. आंखें की रोशनी
करी पत्ता में पर्याप्त मात्रा में विटामिन A होता है। यह आँखों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
4. बालों की जड़
करी पत्ता बालों की जड़ को मजबूत करता है। करी पत्ता की सूखी पत्तियों का पाउडर तिल के तेल या नारियल के तेल में डालकर उबाल लें। ठंडा होने पर छान लें। इससे रात को सिर की मालिश करें।
5. डायबिटीज
करी पत्ता रक्त में शुगर की मात्रा को कम करता है। इसमें मौजूद फायबर भी शुगर का लेवल नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App