ब्रेकफास्ट में बनाएं गरमा-गरम गोभी स्टफ पराठा तड़का लस्सी के साथ
पंजाब में पराठा एवं लस्सी से ही मेहमानों का स्वागत करते हैं।

हर समाज एवं वर्ग का अपना एक अलग व्यंजन होता है। ऐसे ही पंजाब में पराठा एवं लस्सी से ही मेहमानों का स्वागत करते हैं। इस गर्मी में पराठे खाने का अपना एक अलग ही मजा है।
अपने अगले कॉलम के लिए हरिभूमि की तड़का लाइव टीम जेल रोड स्थित गिरिराज होटल के पीछे रहने वाली होममेकर सिम्मी जुनेजा से मिलने गईं, तो उन्होंने टीम को गोभी स्टफ पराठा विथ तड़का लस्सी बनाने की विधि शेयर की।
सामग्री-
200 ग्राम गेहूं आटा, आधा किलो फ्रेश दही, आधा चम्मच अजवाइन, आधा किलो फूल गोभी, 1 हरी मिर्च, 1 चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच मसाला, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, छोटा सा अदरक, आधा चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच देशी घी, हरा धनिया, सादा नमक स्वादानुसार।
विधि-
सबसे पहले एक पॉट में आटा लेकर इसे घी का मोयन देकर इसका सॉफ्ट आटा गूंथकर इसे दस मिनट तक छोड़ दें। अब गोभी को धोकर इसे बारीक चॉप कर लें। अब इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक एवं लाल मिर्च पाउडर एवं चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करके मसाला रेडी कर लें।
अब आटे की लोई लेकर इसे बेलकर मोदक का शेप देकर इसमें गोभी के मसाले को भरकर अच्छे से पैक कर लें। अब इसे गोल रोटी शेप में बेलकर घी से दोनों ओर सेंक लें। अब लस्सी के लिए दही को मंथकर इसमें जीरा पाउडर, काला नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, पुदीना पत्ती को डालें।
अब इसमें अदरक को कद्दुकस करके चिल्ड पानी डाल लें। अब कड़ाही में तेल गर्म कर इसमें कढ़ी पत्ता एवं राई का छौंक देकर लस्सी को फ्राई कर लें। अब इसे गर्मागर्म पराठे में घी लगाकर तड़का लस्सी सर्व करें। खाने में पराठा बेहद ही चटपटा होता है। यह पंजाबियों को खास डिश है जिसे सभी पसंद करते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App