Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

किचन गार्डन दिला सकता है आपको मंहगाई से राहत, सजावट भी लगेगी दमदार

गमलों में आप फूलों के अलावा मिर्च, सेम, तोरी, टमाटर, धनिया, पुदीना आदि भी उगा सकती हैं

किचन गार्डन दिला सकता है आपको मंहगाई से राहत, सजावट भी लगेगी दमदार
X

नई दिल्ली. आजकल बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इतना ही नहीं, महंगी सब्जियां खरीदने के बाद भी आपको हर बार ताजी सब्जियां नहीं मिल पाती हैं। इस समस्या से उबरने का एक उपाय यह हो सकता है कि आप घर में ही छोटा सा किचेन गार्डन बना लें। इसके और भी कई फायदे हैं।

तरह-तरह की सब्जियां
गमलों में आप फूलों के अलावा मिर्च, सेम, तोरी, टमाटर, धनिया, पुदीना आदि भी उगा सकती हैं। गमलों में तुलसी, अजवाइन, सौंफ, ऐलोवेरा, अदरक, लहसुन भी आप लगा सकती हैं। इनसे आपको घर में ही हरियाली के अहसास के साथ सेहत का लाभ भी मिलेगा।
ऐसे करें तैयारी
आजकल मार्केट में कई तरह के गमले मिल रहे हैं, लेकिन मिट्टी के गमले में पौधों का विकास सही तरीके से होता है। पालक और मेथी लंबे और चौड़े गमलों में उगाए जा सकते हैं।
तब होगा अच्छा विकास
अगर आप अपने पौधों का सही प्रकार से विकास करना चाहती हैं, तो यह जरूरी है कि उनका ठीक प्रकार से ख्याल भी रखा जाए। पेड़ छोटे हों या बड़े इनकी देखभाल बहुत जरूरी होती है। इसलिए प्रकृति के साथ संवेदनात्मक और प्यार भरा रिश्ता बनाए रखिए, क्योंकि ये नन्हे पौधे आपके सभी भावों के प्रति सजग होते हैं। इनके बेहतर विकास के लिए अगर आप सादे पानी के बजाय दाल-चावल का धोया हुआ पानी पौधों में डालेंगी, तो इससे पौधों को पूरी पौष्टिकता मिलेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story