इन आसान तरीकों से घर में ही करें पथरी की पहचान
मानव शरीर की किडनी में पथरी होने से व्यक्ति को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 Nov 2017 3:07 PM GMT
रोज की भागदौड़ का असर हमारे शरीर पर पड़ता है। बिजी लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण कई तरह की बीमारियां लाजमी हैं। शरीर में होने वाली पथरी का भी कारण यही है।
मानव शरीर की किडनी में स्टोन या पथरी हो जाने के बाद व्यक्ति को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए जरूरी है पथरी के बारे में समय से पहले जानकारी हो जाना।
यह भी पढ़ें: सिंघाड़ा खाने से ये 7 बीमारियां हो जाएंगी दूर
किडनी की पथरी न सिर्फ परेशानी का सबब बनता है, बल्कि इसे कई और अन्य बीमारियां होने का भी खतरा रहता है। ऐसे आप इन लक्षणों को पहचानकर ये पता लगा सकते हैं कि आपकी किडनी में पथरी है कि नहीं।
ये दिखते हैं लक्षण
- किडनी में पथरी होने पर पेशाब करते वक्त दर्द होता है। इसे नजरअंदाज न करें
- कमर या उसके निचले हिस्से में बराबर दर्द बना रहता है, तो यह भी पथरी का संकेत हो सकता है
- कई बार किडनी में पथरी होने के कारण पेशाब करने के समय खून आता है। अगर ऐसा है डॉक्टर से संपर्क जरूर करें
- पथरी होने पर यूरीन से बदबू आती है
- जब किडनी में पथरी होती है, तो बैठने में भी परेशानी होती है
- अगर आपको बार-बार ठंड के साथ बुखार आ रहा है, तो यह भी पथरी के संकेत हो सकते हैं
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story