वर्ल्ड फूड इंडिया: सैकड़ों विदेशी कंपनियों के सामने पेश होगी ''खिचड़ी''
सरकार ''खिचड़ी'' को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय व्यंजन के ब्रैंड के रूप में प्रमोट करेगी।

'खिचड़ी' के बारे में आप सबने सुना ही नहीं बल्कि इसे खाया भी जरूर होगा। खिचड़ी फूड में न केवल लाइट वेट होती है, बल्कि इसके स्वाद से टेस्ट भी चेंज हो जाता है।
केंद्र सरकार ने 'खिचड़ी' के बारे में सोचते हुए इसे इंडियन फूड ब्रांड के रूप में पेश करने का मन बनाया है। सरकार दाल, चावल और मसालों से बनी 'खिचड़ी' को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय व्यंजन के ब्रैंड के रूप में प्रमोट करेगी।
नई दिल्ली में 3-5 नवंबर को आयोजित होने वाले 'वर्ल्ड फूड इंडिया' कार्यक्रम में 'खिचड़ी' को इंडियन 'सुपर फूड' के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा।
बनेगी 800 किलो खिचड़ी
इस मौके पर 800 किलो खिचड़ी बनाई जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि इसके बाद यह रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा। यह 'खिचड़ी' ज्वार, बाजरा और दाल से बनाई जाएगी।
नैशनल व्यंजन का ऐलान
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने 'खिचड़ी' को इंडियन फूड के रूप में प्रस्तुत करने का आइडिया दिया था। मंत्रालय के इस आइडिया पर विचार करते हुए केंद्र सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। ऐसा माना जा रहा है कि 'खिचड़ी' को 4 नवंबर को राष्ट्रीय भोजन के रूप में घोषित किया जा सकता है।
विदेशी कंपनियां भी शामिल
'वर्ल्ड फूड इंडिया' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कार्यक्रम में 200 से भी ज्यादा विदेशी कंपनियां और 450 देसी कंपनियां शामिल होंगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App