Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

स्वीट डिश की फरमाइश पर बनाएं ''खजूर बाइट्स'', जानें रेसिपी

जब भी कुछ स्वीट डिश बनाना होता है तो पहला सवाल मन में यही आता है कि आज स्वीट डिश में अलग क्या बनाएं। ऐसा क्या बनाएं जो बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आए। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको खजूर बाइट्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

स्वीट डिश की फरमाइश पर बनाएं खजूर बाइट्स, जानें रेसिपी
X

जब भी कुछ स्वीट डिश बनाना होता है तो पहला सवाल मन में यही आता है कि आज स्वीट डिश में अलग क्या बनाएं। ऐसा क्या बनाएं जो बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आए। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको खजूर बाइट्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं। खजूर बाइट्स बनाना बहुत आसान है।

खजूर से बनने वाली ये रेसिपी बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी खूब पसंद आएगी। इस तरह आप घर में कुछ अलग ट्राई भी कर पाएंगी। जानें रेसिपी-

'खजूर बाइट्स' के लिए सामग्री

  • खजूर: 25-30
  • काजू पावडर: 2 बड़े चम्मच
  • छोटी इलायची पावडर: 1/2 छोटे चम्मच
  • भुनी खसखस: 1/2 कप
  • काजू: 8-10
  • ताजी गुलाब की पंखुरियां

विधि

  • पहले खजूर धो लें। बीच से चीरा लगाकर गुठली निकाल लें। 10-12 मिनट के लिए पानी में भिगोएं।
  • 1/4 कप पानी के साथ मिक्सी में बारीक पीस लें।
  • एक नॉन स्टिक पैन में खजूर मिश्रण को लगातार चलाते हुए हल्की आंच पर मिश्रण से पानी सूखने तक पका लें।
  • फिर मिश्रण में काजू पावडर, छोटी इलायची पावडर को अच्छी तरह मिला कर ठंडा कर लें।
  • मिश्रण को 10-15 बराबर भागों में बांट लें। हर भाग को पेड़े का आकार दें।
  • हर खजूर को पेड़े को भुनी खसखस में लपेटें। पेड़े के बीच में काजू का आधा भाग लगाकर हाथ से दबा दें।
  • खजूर बाइट्स तैयार हैं। ताजी गुलाब पंखुरियों और खजूर से सजाकर सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story