Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मिनटों में घर पर बनाएं ये शाही डिश और उठाएं लुत्फ

27 अक्टूबर को बड़ी ही धूमधाम से करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसमें सभी महिलाएं अपने पति के लिए निर्जल व्रत रखती हैं, लेकिन रात को चंद्रमा की पूजा करके व्रत खोला जाता है। जिसके लिए खास मीठे पकवान बनाए जाते हैं। अगर आपने अभी तक कोई भी मिठाई बनाने के बारे में नहीं सोचा है, तो परेशान न हों।

मिनटों में घर पर बनाएं ये शाही डिश और उठाएं लुत्फ
X

27 अक्टूबर को बड़ी ही धूमधाम से करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसमें सभी महिलाएं अपने पति के लिए निर्जल व्रत रखती हैं, लेकिन रात को चंद्रमा की पूजा करके व्रत खोला जाता है। जिसके लिए खास मीठे पकवान बनाए जाते हैं। अगर आपने अभी तक कोई भी मिठाई बनाने के बारे में नहीं सोचा है, तो परेशान न हों।

क्योंकि आज हम आपको एक शाही टुकड़ा रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो सिर्फ़ नाम से ही शाही नहीं बल्कि स्वाद से भी शाही है।

यह भी पढ़ें : करवा चौथ पर पति का करवाना है मुंह मीठा, तो ट्राई करें ये खास लड्डू रेसिपी

शाही टुकड़ा रेसिपी सामग्री

ब्रेड - 4

दूध - आधा किलो

देसी घी - 50 ग्राम

नारियल बूरा - 100 ग्राम

चीनी- स्वादानुसार

खोया-300 ग्राम (कसा हुआ)

इलायची - 10

खाने वाला पीला रंग - आधा चम्मच

ड्राई फ्रूट (बारीक कटे हुए)

यह भी पढ़ें : करवा चौथ पर पति को देना है सरप्राइज़, तो ये खास खीर करें ट्राई

शाही टुकड़ा रेसिपी

1. सबसे पहले एक बर्तन में दूध को गाढ़ा होने तक गर्म करें।

2. दूध के गाढ़ा होने पर उसमें खाने वाला पीला रंग,इलायची,चीनी मिलाएं और कुछ देर तक पकाएं।

3. इसके बाद ब्रेड को घी में तलें और अलग रख दें और दूध को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखे दें।

4. जब दूध ठंडा हो जाए, तो उसमें पहले से तले हुए ब्रेड के टुकड़ों को सॉफ्ट होने के लिए डालें।

5. इसके बाद दूध में सॉफ्ट हो चुके ब्रेड के टुकड़ों को एक प्लेट में निकालें।

6 अब तैयार शाही टुकड़े को नारियल के बूरे, कसे हुए खोये और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट से गार्निश करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story