करवा चौथ 2017: क्या करने से गहरा होगा मेहंदी का रंग
करवा चौथ पर दुल्हन की तरह तैयार होने के बाद मेहंदी का फीका रंग आपकी खूबसूरती को फीका कर देगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Oct 2017 1:22 PM GMT
Mehandi ka Raang Kya Karne Se Hoga Gahra
करवा चौथ पर दुल्हन की तरह तैयार होने के बाद अगर आपकी मेहंदी का रंग फीका रहे, तो ये अच्छा नहीं लगेगा। ऐसे में आपकी मेहंदी का रंग आपके पति के प्यार जैसा गहरा हो, इसके लिए आप इन तरीकों को अपना सकती हैं।
करवा चौथ पर महिलाएं अपने सुहाग के नाम की मेहंदी लगवाती हैं। मेंहदी लगवाने के बाद अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगी तो आपकी मेहंदी का रंग भी गाढ़ा हो जाएगा। आप घर में ही इन आसान तरीकों को अपनाकर अपने मेहंदी वाले हाथों को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को भी चार चांद लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: करवा चौथ 2017 : न्यू मेहंदी डिजाइन आपको देंगी क्लासी लुक
मेहंदी लगाने के बाद क्या करें
- मेहंदी निकालने के लिए कभी भी पानी का इस्तेमाल न करें।
- मेहंदी को हाथों से रगड़कर ही निकालें।
- मेहंदी सूखने के बाद उस पर चीनी-नींबू का मिश्रण लगाएं।
- मेहंदी निकालने के बाद डिजाइन पर विक्स या आयोडेक्स लगाएं। इससे भी मेहंदी का रंग चढ़ता है।
- मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए आप लौंग का भी सहारा ले सकती हैं।
- मेहंदी निकालने के बाद गर्म तवे पर 8-19 लौंग रखकर उसकी भाप लेने से रंग चढ़ेगा।
- अगर आपको वैक्सिंग या स्क्रबिंग करनी है तो मेहंदी लगवाने के पहले ही कर लें।
- मेहंदी लगवाने के बाद वैक्सिंग और स्क्रबिंग करने से उसका रंग जल्दी हल्का हो जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story