दीवाली स्पेशलः इस दीवाली घर पर ही बनाएं अपनी फेवरेट ''काजू कतली''
काजू कतली एक ऐसी मिठाई है जो महंगी होते हुए भी हर किसी को बेहद पसंद है।

X
haribhoomi.comCreated On: 21 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. वैसे तो मार्केट में मिठाईयां ढेरों होती हैं। लेकिन लोगों के जुबान में सिर्फ एक ही मिठाई का नाम होता है और वो है काजू कतली। जा हां- एक ऐसी मिठाई है, जो हर किसी को पसंद होती है। इसे कितनी भी संख्या में खाया जाए, मन ही नहीं भरता है। अगर अब तक आप किसी भी खास मौके पर मार्केट से ही काजू कतली मंगाते आ रहे हैं तो अब इसे इस दीवाली क्यों न आप घर पर ही ट्राय करें। चलिए आपको बताते हैं काजू कतली बनाने की आसान विधि...
सामग्री
काजू- 1 किलो
चीनी- 750 ग्राम पिसी हुई
इलायची का पाउडर- 7-8
चांदी का वर्क- 1-2
ऐसे बनाएं काजू कतली
- काजू कतली बनाने के लिए सबसे पहले आवश्कतानुसार काजू लेकर उसे 5 से 6 घंटों के लिए भिगोकर रख दें।
- करीब 6 घंटे बाद इसे मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें।
- अब काजू के बने इस पेस्ट में पिसी हुई चीनी मिलाएं।
- एक भारी कढ़ाई में काजू के पेस्ट को डालकर धीमी आंच पर चढ़ाएं और गाढ़ा होने तक चलाते रहें।
- जब यह पेस्ट गाढ़ा हो जाए तब इसमें इलायची पाउडर डालें।
- ध्यान रहे जब यह मिश्रण कढ़ाई के चारो तरफ सफेद और सूखा सा दिखने लगे तब ही गैस बंद कर दें।
- गैस को बंद करने के बाद एक ट्रे या प्लेट में एस मिश्रण को निकालकर पतला-पतला फैला दें।
- इस मिश्रण के ठंडा होने तक इंतजार करें। जब यह ठंडा हो जाए तो हर उस पर चांदी का वर्क लगा दें।
- वर्क लगाने के बाद आपका मनपसंद काजू कतली तैयार है।
- अब अपने मनपसंद काजू कतली को मनपसंद आकार में काट लें और सभी मेहमान को टेस्ट कराएं और खुद भी खाएं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story