रेसिपी: घर पर फटाफट ऐसे बनाएं ''कद्दू की खीर''
हर मौसम के हिसाब से मौसमी सब्जियां खानी चाहिए। सीजनल फल-सब्जी खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। मौसम में मिलने वाले फल-सब्जी खाने से सेहत को ज्यादा पौष्टिकता मिलती है। लेकिन एक ही तरह की सब्जी रोज-रोज खाया नहीं जा सकता।

X
प्रतिभा अग्निहोत्री/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 May 2018 5:24 PM GMT
हर मौसम के हिसाब से मौसमी सब्जियां खानी चाहिए। सीजनल फल-सब्जी खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। मौसम में मिलने वाले फल-सब्जी खाने से सेहत को ज्यादा पौष्टिकता मिलती है। लेकिन एक ही तरह की सब्जी रोज-रोज खाया नहीं जा सकता।
आज हम आपको कद्दू की खीर की रेसिपी बताने जा रहे हैं। अगर आप कद्दू की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो घर पर कद्दू की खीर की रेसिपी बना सकती हैं। यह खीर बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी। जानें रेसिपी-
यह भी पढ़ें: ये हैं महाराष्ट्र के सबसे फेमस पकवान
'कद्दू की खीर' के लिए सामग्री
- पका हुआ कद्दू: 500 ग्राम
- घी: 1/2 टी स्पून
- फुल क्रीम दूध: 2 लीटर
- मिल्क पावडर: 2 टेबल स्पून
- चीनी: 100 ग्राम
- बारीक कटा मेवा: 1 छोटी कटोरी
विधि
- पहले दूध को उबालकर आधा कर लें।
- कद्दू को छीलकर ग्रेट करें।
- गर्म घी में 5 मिनट तक तेज आंच पर भूनें।
- अब दूध में डालकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- मेवा और चीनी डालकर फिर से उबालें।
- गर्मा-गर्म कद्दू की खीर, परांठा या पूरी के साथ सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story