Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अचार-चटनी नहीं इस बार कच्चे आम से बनाएं सब्जी, जानें रेसिपी

कच्चे आम की सब्‍जी रेसिपी के बारे में कम ही लोगों को मालूम होगा। दरअसल ज्यादातर लोग कच्चे आम से या तो खट्ठी चटनी बनाते हैं या फिर मिठी चटनी। बहुत हुआ तो लोग कच्चे आम का अचार बना लेते हैं। लेकिन कच्चे आम की सब्जी कोई नहीं बनाता है।

अचार-चटनी नहीं इस बार कच्चे आम से बनाएं सब्जी, जानें रेसिपी
X

कच्चे आम की सब्‍जी रेसिपी के बारे में कम ही लोगों को मालूम होगा। दरअसल ज्यादातर लोग कच्चे आम से या तो खट्ठी चटनी बनाते हैं या फिर मिठी चटनी। बहुत हुआ तो लोग कच्चे आम का अचार बना लेते हैं। लेकिन कच्चे आम की सब्जी कोई नहीं बनाता है।

इस रिपोर्ट में हम आपको कच्चे आम की सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। कच्चा आम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ठीक उसी तरह कच्चे आम की सब्जी भी सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होती है। जानें रेसिपी-

'कच्चे आम की सब्‍जी' के लिए सामग्री

  • कच्‍चा आम: 1 कप
  • गुड़: 1/2 कप
  • जीरा: 1/4 चम्‍मच
  • लाल मिर्च: 5-6
  • राई: 1/2 चम्‍मच
  • करी पत्‍ता: 8-10
  • नारियल: 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी धनिया: 4-5
  • हींग: चुटकीभर
  • नमक: स्‍वादानुसार

ऐसे बनाएं

  • कच्चे आम की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद एक बाउल में पानी लें और उसमें कटे हुए कच्‍चे आम के टुकड़ों को डालकर तब तक उबालें जब तक आम गल न जाएं।
  • अब दूसरे बाउल में थोड़ा पानी लें और उसमें गुड़ डालकर अच्छे से मिलाते (मसलते) हुए पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद इस पानी को छानकर अलग रख लें।
  • इसके बाद उबले हुए आमों को मिक्‍सी में डालें और उसमें फ्राई की हुई लाल मिर्च व घिसा नारियल डालकर बारीक पेस्‍ट बना लें।
  • इतना करने के बाद अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें और तेल के गर्म होने पर इसमें राई और करी पत्‍ता का तड़का लगाएं।
  • तड़का लगाने के बाद इसमें गुड़ वाला पानी डालकर उबालें और फिर बाद में आम का पेस्‍ट डालकर अच्छे से चलाते रहें।
  • इसके बाद इसमें एक कप पानी और नमक डालें।
  • इस तरह तैयार है कच्चे आम की चटनी।
  • ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story