एक ही तरह के शेक और जूस से बोर हो चुके बच्चों को दें जामुन पल्प शेक, जानें बनाने का तरीका
इन दिनों जामुन खूब मिल रहे हैं। आप चाहें तो जामुन से स्मूदी, शेक, कुल्फी, पैन केक जैसी टेस्टी डिशेज बना सकती हैं। इन्हें बनाना भी बहुत आसान है। इसीलिए इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं जामुन से बनने वाली कुछ स्पेशल ड्रिंक्स, डिशेज की रेसिपी।

X
वीणा गुप्ता/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 July 2018 2:26 PM GMT
इन दिनों मार्केट में जामुन की भरमार है। जामुन से कई तरह की डिशेस बनाई जा सकती हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको जामुन पल्प शेक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जामुन से बना पल्प शेक स्वाद में बहुत टेस्टी होता है। इतना ही नहीं ये शेक बच्चों को बहुत पसंद आएगा।
वैसे भी बच्चे एक ही तरह का जूस और शेक पीते-पीते बोर हो जाते हैं। ऐसे में उनका टेस्ट चेंज करने के लिए जामुन पल्प शेक की रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। ये बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आएंगी। जानें रेसिपी-
यह भी पढ़ें: घर पर जामुन से बनाएं टेस्टी कुल्फी, जानें रेसिपी
जामुन पल्प शेक के लिए सामग्री
- पके जामुन का पल्प: 1/2 कप
- पिसी चीनी: 1/2 कप
- उबला हुआ फुल क्रीम दूध: 3 कप
- रंग-बिरंगी पेठा चेरी: 1 बड़ा चम्मच
- आइस क्यूब्स: 10-12
यह भी पढ़ें: बच्चों की कुछ स्पेशल खाने की फरमाइश पर जामुन से बनाएं कर्ड स्मूदी
विधि
- जामुन का पल्प, पिसी चीनी और दूध डालकर अच्छी तरह पीसें।
- इस मिश्रण को गिलास में डालें।
- आइस क्यूब्स और रंग-बिरंगी पेठा चेरी डालकर जामुन शेक सर्व करें।
प्रस्तुति- ओम प्रकाश गुप्ता
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story