Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गुड़ का सेवन करने से मिलते है ये 9 फायदे, जानें गन्ने से कैसे बनती है Jaggery

गुड़ (Jaggery) आपके स्वास्थ्य (Health) के लिए बेहद फायदेमंद होता है, इसका सेवन अलग-अलग मीठी डिश बनाकर भी किया जा सकता है। सर्दियां तो गुड़ के बिना अधुरी होती है। हाल ही में शेफ कुणाल कपूर (Chef Kunal Kapur) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Chef Kunal Kapur Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया है।

गुड़ का सेवन करने से मिलते है ये 9 फायदे, जानें गन्ने से कैसे बनती है Jaggery
X

गुड़ का सेवन करने से मिलते है ये 9 फायदे, जानें गन्ने से कैसे बनती है Jaggery (फोटो: ट्विटर)

गुड़ (Jaggery) आपके स्वास्थ्य (Health) के लिए बेहद फायदेमंद होता है, इसका सेवन अलग-अलग स्वीट डिश बनाकर भी किया जा सकता है। सर्दियां तो गुड़ के बिना अधुरी होती है। हाल ही में शेफ कुणाल कपूर (Chef Kunal Kapur) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Chef Kunal Kapur Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि गन्ने से गुड़ (How To make jaggery from Sugarcane) कैसे बनाया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने गुड़ के फायदों (Jaggery Health Benefits) के बारे में भी बताया है।

गुड़ के फायदे (Gud ke Fayde)

-यह शरीर के अंदर गर्मी उत्पन्न करता है।

-यह इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

-कब्ज को दूर करने में हेल्प करता है और पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाता है।

- गुड़ जोड़ों के दर्द को रोकने में भी मदद करता है।

-यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है।

-गुड़ खाने से मासिक धर्म में ऐंठन के दर्द को भी कम किया जा सकता है।

-गुड़ आयरन से भरपूर होता है। इस प्रकार, यह एनीमिया को रोकने में मदद करता है।

-यह सांस संबंधी समस्याओं से भी बचाता है।

- यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वजन घटाने में मदद करता है।

और पढ़ें
Next Story