ऐसी जगह जहां बियर मसाज से होता है इलाज, पिक्स देखकर रह जाएंगे दंग!
इस बियर मसाज का लुफ्त उठाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 5000 रुपए अदा करने पड़ेंगे।

लंदन. बियर से मसाज शायद बहुत कम लोगों ने ही सुना हो। लेकिन ये सही है। बियर मसाज का इन दिनों लंदन में काफी क्रेज है। इस मसाज में लोगों को एक बियर से भरे एक बॉथिंग टब में बैठाया जाता है, इसके साथ ही ग्राहक को पीने के लिए एक बियर से भरा गिलास दिया जाता है। इस बियर टब में एक ग्राहक के बैठने का अधिकतम समय 30 मिनट होता है। टब से निकलने के बाद समाज होती है। मसाज के बाद उसे रेस्ट करने के लिए एक कमरा दिया जाता है। बियर मसाज पार्लर के बॉथ टब में जो बियर भरी जाती है, उसमें सभी तरह जौ तथा अन्य कई तरह की सामग्री प्रयोग की जाती है।
प्रति व्यकित मसाज की कीमत है 5000 रुपए-
बियर की सप्लाई बॉथ टब में निरंतर होती रहती है, जिससे उसमें से लगातार बुलबुले निकलते रहते हैं। कंपनी का दावा है कि इसका तापमान 37 डिग्री से. रखा जाता है। एक बॉथ टब में एक या दो लोगों के बैठने की जगह होती है। इस बियर मसाज का लुफ्त उठाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 5000 रुपए अदा करने पड़ेंगे। बियर मसाज बहुत ही पुरानी मसाज पद्धति है। इस मसाज का ज्यादा असर हो इसके लिए 12 घंटे के बाद नहाने की सलाह दी जाती है।
बियर बनाने में प्राकृतिक मैटेरियल यूज किया जाता है-
मसाज के दौरान प्रयोग की जाने वाली बियर को बनाने वाली कंपनी का दावा है कि बियर को बनाने में सारे प्राकृतिक मैटेरियल का प्रयोग किया जाता है। इस मसाज का लुफ्ट उठाने वाले ग्राहक इसे सौ में से सौ नंबर दे रहे हैं। लोगों में इस मसाज को लेकर जबरदस्त क्रेज है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App