अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018: भारत की देन है ''अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'', जानें इसके बारे में सब कुछ
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 को चौथी बार सेलिब्रेट किया जाएगा। पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विशेष योग शिविरों का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर एक साथ योगा करते हैं।

International Yoga Day 2018
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (Yaga Day) हर साल 21 जून को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 को चौथी बार सेलिब्रेट किया जाएगा। पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विशेष योग शिविरों का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर एक साथ योगा करते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की ही देन है, जिसके बाद यह दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाए जाने का कारण
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के पीछे भी एक बड़ी वजह है। 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है और अगर बात करें योग की तो योग व्यक्ति को लंबा जीवन देने में मददगार होता है। यही कारण है कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें: एक टच में सेहत का सारा हाल बता देगा ये एप, जानें कैसे
ऐसे हुई अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। पीएम मोदी 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए गए थे, जहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान योग को भारत की प्राचीन परंपरा बताते हुए इसे एक अमूल्य उपहार कहा था।
इसके बाद 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 177 सदस्यों ने 21 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।
यह प्रस्ताव सिर्फ 90 दिन में ही पूर्ण बहुमत से पारित हो गया था और इसी के साथ भारत के पीएम मोदी का यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र संघ में सबसे कम दिन में पारित होने वाला प्रस्ताव बन गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App