8 महीने की बच्ची का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज, जानें ऐसा क्या हुआ
महज 8 महीने की बच्ची ने अपना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 244 दिन (तकरीबन आठ महीने) की बच्ची का डॉक्टरों ने पथरी का सफल ऑपरेशन करके यह नया रिकॉर्ड कायम किया है।

महज 8 महीने की बच्ची ने अपना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 244 दिन (तकरीबन आठ महीने) की बच्ची का डॉक्टरों ने पथरी का सफल ऑपरेशन करके यह नया रिकॉर्ड कायम किया है।
बच्ची का नाम रिया कुमारी है और उसे उल्टी और मतली की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में भर्ती होने के बाद जांच के दौरान पता चला कि बच्ची के पित्ताशय 1 या 2 नहीं बल्कि 3 पथरियां (स्टोन) हैं।
सर्जरी की दी गई सलाह
यह देखने के बाद डॉक्टरों ने बच्ची के पेरेंट्स को लेप्रोस्कोपिक सर्जरी करके पथरी निकालने की सलाह दी। इसके बाद डॉक्टरों ने इस आठ महीने की बच्ची का सफल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
यह भी पढ़ें: ये है कमर दर्द का घरेलू उपाय, इन तरीकों को अपनाने से जल्द मिलेगी राहत
बता दें कि इससे पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में 271 दिन के शिशु की सर्जरी करने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो अब टूट कर 244 दिन की बच्ची की सर्जरी का रिकॉर्ड बन गया है।
डॉक्टरों को दी गई बधाई
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों की इस उपलब्धि का जिक्र गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। साथ ही लिखा गया है कि डॉ. रिजवान अहमद खान और उनकी टीम ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सर्जरी के जरिए बच्ची के पित्ताशय से सफल रूप से तीन पथरियां निकालीं और इसी के साथ यह विश्व रिकार्ड बन गया है। बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App