Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अगर आप भी हैं खाने के शौकीन तो करें इन शहरों की सैर

भारत में लोगों को खाने से बहुत प्यार है। हर राज्य और शहर के लोगों को खाने या यूं कहें तो रोडसाइड फूड का बहुत शौक है। कुछ लोग तो अलग-अलग खाने को टेस्ट करने के लिए दूसरे शहरों में ट्रेवल भी करते हैं।

अगर आप भी हैं खाने के शौकीन तो करें इन शहरों की सैर
X

भारत में लोगों को खाने से बहुत प्यार है। हर राज्य और शहर के लोगों को खाने या यूं कहें तो रोडसाइड फूड का बहुत शौक है। कुछ लोग तो अलग-अलग खाने को टेस्ट करने के लिए दूसरे शहरों में ट्रेवल भी करते हैं।

आज हम बताएंगे कि कौन से शहर का कौन सा डिश लोगों के मुंह में पानी ला देता है...

कोलकाता

यह शहर फुचका यानी कि गोलगप्पा, चिकन रोल्स, बिरयानी के लिए फेमस है। लेकिन कोलकाता जैसे रोल्स आपको भारत के दूसरे किसी शहर में नहीं मिलेंगे।

लखनऊ

नवाबी शबर लखनऊ अपने अवधी खाने के लिए मशहूर हैं। यहां आपको लाजवाब बिरयानी, टुंडे, बूरा, गोलगप्पा, पराठा मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़े: इन देशों से होता हुआ भारत में आया PIZZA, जानिए इसका इतिहास

हैदराबाद

यह सिर्फ चारमीनार के लिए ही फेमस नहीं है।, यहां आपको भारत के बेस्ट मुगलाई, टरकिश और अरेबिक खाना मिलेगा। कच्चे गोश्त की बिरयानी, हैदराबादी बिरयानी, कराची बिस्किट आपके मुंह में पानी ला देगी।

मुंबई

आमची मुंबई मराठा क्यूजिन और पारसी क्यूजिन के लिए फेमस है। इसके साथ ही यहां बेहतरीन वड़ा पाव, नल्ली निहारी, बोटी कबाब और पानी पुरी मिलती है।

दिल्ली

दिल्ली छोले भटूरे, छोले कुल्छे, मुरादाबादी बिरयानी, राजमा चावल के लिए मशहूर है।

पंजाब

ठंड का मौसम हो, और खाने में सरसों का साग और मक्के की रोटी बनी हो, तो खाने के स्वाद का क्या कहना।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story