Health Tips: मांसपेशियों में किस वजह से आती है जकड़न, जान लें इसकी वजह और संकेत, वरना आ जाएगी ये गंभीर समस्या
अगर आप भी मांसपेशियों में जकड़न की समस्या से जूझ रहे हैं, तो यह शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण हो सकता है। आइए जानते हैं शरीर में कैल्शियम की कमी के संकेतो के बारे में...

शरीर में कैल्शियम की कमी के संकेत
आपने अपने बचपन में अक्सर देखा होगा कि घर के बड़े लोग आपको दूध पिलाने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। रोजाना दूध का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है, जिससे हड्डियोa को मजबूती मिलती हैं। कैल्शियम को हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह हमारी हड्डियों, दांतों और मसल्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कैल्शियम की ज्यादा जरुरत होती है। उम्र बढ़ने से साथ-साथ महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों के कमजोर होने का खतरा काफी ज्यादा हद तक बढ़ जाता है।
शरीर में कैल्शियम का लेवल कम होने से आपको कई तरह की समस्याओं को झेलना पड़ता है। हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कई तरह के संकेत दिखाई देने शुरू हो जाते हैं। तो आइए चलिए जानते हैं कि कैल्शियम की कमी होने पर कौन से संकेत दिखाई देते हैं।
हाथ-पैरों में झनझनाहट- शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हाथ-पैरों में झनझनाहट और सुन्न होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। जब धीरे-धीरे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी होनी लगती है, तब ये संकेत दिखाई देना शुरू हो जाता है।
थकान और कमजोरी- अगर आपको दिनभर कोई काम ना करने के बाद भी थकान और कमजोरी महसूस होती है, आप अपनी नींद पर्याप्त मात्रा में नहीं ले पा रहे हैं या आपको नींद ना आने की तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है, तो यह सब शरीर में होने वाली कैल्शियम की कमी के कारण हो सकता है।
दांतों का खराब होना- कैल्शियम दांतों के इनेमल का एक बहुत जरुरी हिस्सा है। इनेमल, दांतों के बाहर मौजूद एक कठोर परत होती है, जो आपके दांतों को सुरक्षित रखती है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने के कारण दांत कमजोर होने लगते हैं और इनके खराब होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। दांतों में कैल्शियम की कमी से आपको दर्द महसूस हो सकता है।
ऑस्टियोपोरोसिस- यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हड्डियां कमजोर होने के साथ-साथ टूट भी जाती हैं। ऐसा शरीर में कैल्शियम का लेवल घटने के वजह से होता है। इससे फ्रैक्चर और हड्डी से जुड़ी चोटों की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। महिलाओं में मेनोपॉज के बाद ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा काफी ज्यादा होता है क्योंकि एस्ट्रोजन का लेवल कैल्शियम को सोखने में बाधा उत्पन्न कर सकता है।
नाखून और बालों का कमजोर होना- मजबूत बालों और नाखूनों के लिए कैल्शियम को बेहद जरूरी माना गया है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर बाल और नाखून कमजोर होने लगते है और साथ ही आसानी से टूटने भी लगते हैं। इसके अलावा बालों का रूखा व बेजान होना भी कैल्शियम की कमी का ही एक संकेत है।
इन चीजों को अपने आहार में शामिल करें
कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे दूध, पत्तेदार हरी सब्जियां, मछली, बीन्स, ब्रोकली आदि का सेवन करें। शराब और तंबाकू से दूरी बनाए रखे और हेल्दी डाइट और अपनी लाइफस्टाइल को मेंटेन करें।

Kirti Prajapati
कीर्ति, मैं दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रही हूं। साथ ही हरिभूमि में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। दिल्ली में रहती हूं। खबर लिखने के अलावा फोटो डिजाइनिंग टीम के साथ अपना कार्य कुशलता के साथ करती हूं। लिखने और पढ़ने में दिलचस्पी है।