साउथ इंडियन इडली में लगाएं चाइनीज का तड़का, ऐसे बनाएं चाइनीज इडली
बच्चों को बाहर का खाना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में अगर उन्हें चाइनीज डिश मिल जाए तो फिर तो उनके मजे हो जाते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको साउथ इंडियन डिश इडली को चाइनीज तरीके से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

बच्चों को बाहर का खाना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में अगर उन्हें चाइनीज डिश मिल जाए तो फिर तो उनके मजे हो जाते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको साउथ इंडियन डिश इडली को चाइनीज तरीके से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इस तरह से बनी एक डिश में आप साउथ इंडियन और चाइनीज दोनों का मजा ले सकते हैं।
चाइनीज इडली का टेस्ट बहुत अच्छा और स्पाइसी होता है। इतना ही नहीं चाइनीज इडली में कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल होता है, जो हेल्दी भी रहेगा। ये बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएगा। जानें रेसिपी-
यह भी पढ़ें: बच्चों को नाश्ते में खिलाएं टेस्टी और हेल्दी मुगलई पराठा, जानें रेसिपी
चटपटी इडली के लिए सामग्री
- तैयार इडली: 4
- गाजर: 1
- बींस: 4
- प्याज: 1
- कटी पत्तागोभी: 1/2 कप
- शिमला मिर्च: 1
- कॉर्नफ्लोर: 1/2 टी स्पून
- टोमेटो सॉस: 1 टेबल स्पून
- सोया सॉस: 1/2 टी स्पून
- ग्रीन चिली सॉस: 1/2 टी स्पून
- विनेगर: 1/2 टी स्पून
- नमक: स्वादानुसार
- तेल: 1 टेबल स्पून
यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में शाम की चाय के साथ लें ब्रेड समोसे का मजा
विधि
- अगर इडली बड़े आकार की है तो चार टुकड़ों में काट लें।
- सभी सब्जियों को आधे इंच के लंबे और पतले टुकड़ों में काट लें।
- तेल गर्म करके उसमें सभी सब्जियां और नमक डालकर गलने तक पकाएं।
- एक कप पानी में कॉर्नफ्लोर घोलकर, पकी सब्जियों में डालें।
- तीनों सॉस और विनेगर डालकर अच्छी तरह चलाएं।
- तैयार इडली डालकर चलाएं।
- गरमा-गरम चाइनीज इडली सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App