ब्रेड से ऐसे बनाएं टेस्टी इडली, खाने में आ जाएगा मजा
इडली बनाने के लिए हर बार पहले से ही काफी तैयारी करनी पड़ती है। लेकिन अगर हम आपको ब्रेड इडली बनाने की रेसिपी बताएं तो शायद आपको विश्वास नहीं होगा। ब्रेड से आमतौर पर घरों में सैंडविच, ब्रेड पोहा, कटलेट, रोल, ब्रेड ऑमलेट आदि डिशेस बनाई जाती हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 Jun 2018 2:30 PM GMT
इडली बनाने के लिए हर बार पहले से ही काफी तैयारी करनी पड़ती है। लेकिन अगर हम आपको ब्रेड इडली बनाने की रेसिपी बताएं तो शायद आपको विश्वास नहीं होगा। ब्रेड से आमतौर पर घरों में सैंडविच, ब्रेड पोहा, कटलेट, रोल, ब्रेड ऑमलेट आदि डिशेस बनाई जाती हैं। लेकिन आज हम आपको ब्रेड से इडली बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
इस आसान विधि से आप घर पर बहुत आसानी और जल्दी से ब्रेड से इडली बना सकती हैं। साउथ इंडियन डिशेस तो सबको पसंद आती हैं। ब्रेड से बनी डिश बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगी। जानें रेसिपी-
यह भी पढ़ें: गन्ने के रस से मिनटों में बनाएं मीठा चावल
ब्रेड से बनने वाली इडली के लिए सामग्री
- ब्रेड स्लाइस: 8-10
- सूजी: 1 कप
- दही: 2 कप
- गाजर: 1 कप (बारीक कटी हुई)
- पत्तागोभी: 1 कप (बारीक कटी हुई)
- प्याज: 1 कप (बारीक कटी हुई)
- टमाटर: 1 कप (बारीक कटे हुए)
- शिमला मिर्च: 1 कप (बारीक कटी हुई)
- नमक: स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला: स्वादानुसार
- चाट मसाला: स्वादानुसार
- ईनो: एक पाउच
- तेल: एक बड़ा चम्मच
यह भी पढ़ें: गन्ने के रस से बनाएं ठंडी-ठंडी कुल्फी, बच्चों को आ जाएगा मजा
ऐसे बनाएं
- ब्रेड से इडली बनाने के लिए सबसे पहले सभी ब्रेड स्लाइसेस के किनारों (ब्राउन पार्ट) को काटकर निकाल दें।
- इसके बाद ब्रेड को अच्छे से पीस लें, जिससे वह पाउडर की तरह हो जाए।
- अब एक बर्तन में सूजी, दही, नमक अच्छे से मिलाकर घोल तैयार कर लें और उसे आधे घंटे के लिए रख दें।
- आधे घंटे बाद सूजी वाले मिश्रण में पाउडर वाली ब्रेड, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और सभी सब्जियां डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- मिक्स करने के बाद इसमें लास्ट में ईनो डालें और तैयार मिश्रण को अच्छी तरह फेंटें।
- इसके बाद इडली बनाने वाले कूकर में 2 कप पानी डालें और इसे गर्म होने के लिए मीडियम आंच पर रख दें।
- अब इडली बनाने वाले सांचे में तेल लगाकर ग्रीसिंग करें और इसमें मिश्रण डालें।
- इसके बाद मिश्रण से भरे सांचे को कूकर में डालें 10-12 मिनट तक ढक्कन बंद करके पकने दें।
- फिर इसे देखें की इडली पक गई है या नहीं।
- इस तरह ब्रेड से इडली बनकर तैयार हो जाएगी।
- आप इसे टमाटर की चटनी और सांभर के साथ सर्व कर सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story