कपड़ों से निकलता है कलर, तो वॉश करते वक्त ध्यान रखें ये बातें
विनेगर आपके कपड़ों के लिए बेहद फायदेमंद होता है

X
haribhoomi.comCreated On: 12 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. कई डार्क कपड़े ऐसे होते हैं जो एक बार धोने से ही अपना रंग छोड़ देते हैं। रंग छोड़ते ही कपड़े की सारी खूबसूरती खत्म हो जाती है। और नए कपड़े कलर निकलने के बाद पुराने लगने लगते हैं। डार्क कपड़ों से कलर निकलने पर हल्के रंग के कपड़ों पर भी इसका रंग चढ़ जाता है। ऐसे में दोनों कपड़े खराब हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ट्रिक बता रहे हैं जिससे आपके कपड़ों के रंग पर ताला लग जाएगा और कपड़े पहले की ही तरह नए दिखेंगे...
ठंडा पानी इस्तेमाल करें
जो कपड़े डार्क हो उन्हें कभी भी गर्म पानी से न धोएं। गर्म पानी से कपड़ों का रंग हल्का हो जाता है।
कपड़ों को उल्टा करके धोएं
कपड़े डार्क हों या लाइट इन्हें हमेशा उल्टा करके ही धोना चाहिए। दरअसल, कपड़ों को उल्टा करके धोने से साबुन या डिटर्जेंट वगैरह सीधे कपड़े की संपर्क में नहीं आते हैं। जिससे इनका कलर फेड नहीं होता है।
सुखाते वक्त रखें उल्टा
सिर्फ कपड़े को धोते वक्त ही नहीं बल्कि सुखाते वक्त भी उल्टा रखना चाहिए। क्योंकि तेज धूप से भी कपड़े का रंग उड़ जाता है।
डार्क और लाइट कपड़ों को अलग रखें
आप सारे कपड़ों को एक साथ न डालें। डार्क कपड़ों को अलग से धोएं। जब सभी कपड़ों को एक साथ धोने पर रंग जल्दी निकलता है।
विनेगर का इस्तेमाल करें
विनेगर आपके कपड़ों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जब भी कपड़े धोएं तो उसमें एक कप विनेगर डाल दें। दरअसल,विनेगर कपड़ों के रंग पर ताला लगा देता है। जिसकी वजह से कपड़ों से कलर नहीं निकलता है।
हाथ से धोएं कपड़े
अगर आप चाहते हैं कि डार्क कपड़ों से कलर न निकले तो इन्हें मशीन में धोने की बजाय हाथ से धोएं।
नमक मिला लें
नमक भी कपड़ों के कलर को निकलने में मदद करता है। इसलिए जब भी कपड़ें धोएं तो एक चम्मच नमक डालना न भूलें।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story