अगर खुद को बनाना है दूसरों से बेहतर, तो करें ये काम
हम सभी में कुछ अच्छाइयां तो कुछ कमियां भी होती हैं। ऐसे में कई बार हमारी आलोचना भी की जाती है, लेकिन तब बुरा मानने के बजाय उसे सकारात्मक रूप में लेना चाहिए, क्योंकि इससे हम खुद को बेहतर बना सकते हैं।

हम सभी में कुछ अच्छाइयां तो कुछ कमियां भी होती हैं। ऐसे में कई बार हमारी आलोचना भी की जाती है, लेकिन तब बुरा मानने के बजाय उसे सकारात्मक रूप में लेना चाहिए, क्योंकि इससे हम खुद को बेहतर बना सकते हैं।
आप घर में हों, दफ्तर में या दोस्तों के बीच, कभी भी कहीं भी किसी की आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। जब भी कोई आलोचना करता है तो बुरा महसूस होना स्वाभाविक है, लेकिन इससे दूर भागने या बुरा मानने के बजाय आपको इसका सामना सही ढंग से करना चाहिए। ऐसा करने पर यह आपके लिए पॉजिटिव साबित हो सकती है।
आलोचना से खुद को बेहतर बनाने के टिप्स :
1.आलोचना पर ध्यान दें
अगर आपकी कोई आलोचना करता है तो इसका यह मतलब नहीं है कि वह आपको पसंद नहीं करता। कई बार दूसरों के द्वारा की गई आलोचना हमें खुद में सुधार करने का मौका देती है। ऐसे में आलोचना को हमेशा नेगेटिव तौर पर न देखकर पॉजिटिव तरीके से लेना चाहिए। आपको यह मानकर चलना चाहिए कि आलोचना करने वाला आपका हित चाहता है, इसलिए वह अपना ओपिनियन आपके साथ शेयर कर रहा है।
2.ओवर रिएक्ट न करें
जब कोई आपकी आलोचना करे तो ओवर रिएक्ट न करें। इसकी बजाय हमेशा अपनी आलोचना करने वाले के साथ विनम्रता से पेश आएं और उसकी बात का जवाब शांत भाव से दें। इससे आलोचना करने वाले भी आपको एप्रीशिएट करेंगे।
3.खुद में करें सुधार
किसी के द्वारा आलोचना किए जाने पर उससे नाराज ना हो जाएं, क्योंकि आलोचना हमें अपने में सुधार का भी मौका देती है, हमें अपने भीतर झांकने और आत्ममंथन करने की ओर प्रेरित करती है।
माना आलोचना से मन को चोट पहुंचती है, लेकिन यह सुधरने का भी मौका देती है। ऐसे में अपनी आलोचना सुनने पर आपे से बाहर ना हों और कुछ भी बोलने से पहले अच्छी तरह जरूर सोचें। ओवर रिएक्ट करने से आपके रिश्ते बिगड़ सकते है।
4. रखें ध्यान
1.जब कोई आपकी आलोचना करता है तो उसके लिए तनाव में न आएं और खुद को निराशा से न घिरने दें। इसके बजाय सामने वाले की आलोचना को चुनौती की तरह स्वीकारें और अपने व्यक्तित्व में बदलाव लाएं।
2.यह भी ध्यान रखें कि किसी अंजान व्यक्ति या जो आपको अच्छी तरह नहीं जानता, उसके द्वारा कुछ कहे जाने पर परेशान ना हों। केवल अपने हितैषियों, शुभचिंतकों और मित्रों की आलोचना को महत्व दें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Criticism Self Improvement Self Imrovement tips How to Deal Wtih Criticism Benefits of Self Criticism Tips Dealing with Criticism how to Criticism boost your career how to Criticism boost your faith आलोचना आत्म सुधार सेल्फ इंप्रूवमेंट टिप्स आलोचना से डील करने के तरीके आत्म आलोचना के फायदे आलोचना से निपटने के लिए