ये हैं खर्राटे रोकने के उपाय, जानिए खर्राटे आने की असल वजह...
आपके घर में भी कोई न कोई खर्राटे लेता होगा। क्या आपने कभी ये सोचा कि लोगों को खर्राटे क्यों आते हैं। आमतौर पर हम लोग खर्राटे को एक आम बात समझते हैं, लेकिन कई बार खर्राटे आने के पीछे स्लिपिंग डिसऑर्डर भी एक अहम वजह हो सकती है,इसलिए आज हम आपको खर्राटे आने की वजह और उससे बचने के उपाय बता रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 Dec 2018 12:01 AM GMT
आपके घर में भी कोई न कोई खर्राटे लेता होगा। क्या आपने कभी ये सोचा कि लोगों को खर्राटे क्यों आते हैं। क्या आपने कभी खर्राटे रोकने के उपाय के बारे में कभी सुना है। आमतौर पर हम लोग खर्राटे को एक आम बात समझते हैं, लेकिन कई बार खर्राटे आने के पीछे स्लिपिंग डिसऑर्डर भी एक अहम वजह हो सकती है,इसलिए आज हम आपको खर्राटे आने की वजह और खर्राटे रोकने के उपाय के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही इस बीमारी से छुटकारा पा सकें।
क्या होते हैं खर्राटे
खर्राटे रोकने के उपाय के बारे में जानने से पहले हमें ये जानना जरूरी है कि आखिर खर्राटे क्या होते हैं। अक्सर खर्राटे गलत तरीके या गलत स्थिति में सोने पर आते हैं। दरअसल जब भी लोग करवट या गलत स्थिति में सिर को रखते हैं जिससे सोते समय गले की श्वांस नली पर बुरा असर पड़ता है और शरीर में ऑक्सीजन एक संकरी जगह से होकर शरीर के अंदर जाती है। जिसकी वजह से श्वांस नली के आस-पास के टिशु वायब्रेट होते हैं। बार-बार होने वाली इस वायब्रेशन से आने वाली आवाज को आम बोलचाल में खर्राटे कहते हैं। रात में शांति होने की वजह से ये खर्राटे पास सोने वाले व्यक्ति को बेहद परेशान कर देते हैं। अगर आप हर बार सोते वक्त खर्राटे आने की समस्या से परेशान रहते हैं, तो इसे नजरअंदाज करने से बचें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें, क्योंकि खर्राटे की बढ़ती समस्या स्लिपिंग डिसऑर्डर भी बन सकती है। इसलिए खर्राटों से बचने के लिए खर्राटे रोकने के उपाय समय से कर लेना फायदेमंद रहेगा।
खर्राटे आने के कारण
कई बार एलर्जी, नाक की सूजन, जीभ मोटी होना, अधिक धूम्रपान करना, शराब या नशीले पदार्थों का सेवन करना और रात को अधिक भोजन करना की वजह से भी सोते समय लोगों को खर्राटे आते हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानिए खर्राटे रोकने के उपाय ...
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Snoring how to Stop Snoring how to Stop Snoring immediately Snoring home remedies how to stop Snoring Naturally how to fix loud Snoring Snoring meaning Snoring Causes Snoring Treatment in hindi Home made Snoring Snoring Treatment in hindi how to stop Snoring Naturally how to Stop Snoring immediately Ways To Stop Snoring in Hindi what is Snoring in hindi खर्राटे खर्राटे रोकने उपाय खर्राटे के आयु्र्वेदिक उपाय �
Next Story