अगर आपके होठों के ऊपर ज्यादा बाल आते है तो घरेलू पैक से पाएं छुटकारा
शक्कर से भी अपर लिप हेयर रिमूव कर सकती हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 22 Feb 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. लड़कियां चेहरे को लेकर ज्यादा सर्तक रहती है। आई ब्रो बढ़ जाएं या फिर अपर लिप्स पर जल्दी बाल आ जाए तो उनको पार्लर जाना ही पड़ता है लेकिन कुछ लोगों की बालों की ग्रोथ ज्यादा होती है तो लड़कियों को अच्छा नहीं लगाता। और बार-बार पार्लर जाना संभव भी नहीं होता। तो आपके होठों के ऊपर ज्यादा बाल आते हैं? बार-बार वैक्स करवानी पड़ती है? हफ्ता भर होता नहीं कि पुरुषों की तरह दिखने लगती हैं? अगर हां, तो इन घरेलू पैक से पाएं होंठों के ऊपर बालों से छुटकारा...
1- बेसन और हल्दी का पेस्ट बनाएं। थोड़ा सा बेसन लेकर उसमें दो चुटकी हल्दी डालें। थोड़ी सी मलाई डाल लें। इस पेस्ट को अपर लिप एरिया पर लगा लें। सूखने पर धीरे-धीरे रगड़ कर साफ कर दें। कुछ दिनों तक ऐसा करके देखें, काफी फायदा होगा।
2- शक्कर से भी अपर लिप हेयर रिमूव कर सकती हैं। इसके लिए नींबू और शक्कर मिला लें। आधे नींबू के रस में एक चम्मच चीनी मिला लें। इसे अपर लिप एरिया पर रगड़ें। फिर पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें- मेकअप के समय रखें इन बातों का ध्यान, दिखें सबसे अलग
3- दूध और हल्दी मिलाकर रात को सोने से पहले अपर लिप पर लगा लें। सुबह धो लें। हफ्ते भर ऐसा करें काफी फायदा होगा।
4- कॉर्न फ्लोर और दूध का गाढ़ा पेस्ट बनाकर अपर लिप पर लगाएं। इस पेस्ट को रोज लगाने से धीरे-धीरे बाल आना कम हो जाएंगे।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story