जानिए- दिल को सेहतमंद रखने के खुफिया राज, जो आज तक नहीं हुए उजागर
दिल को सेहतमंद रखने के खुफिया राज।

X
haribhoomi.comCreated On: 13 Dec 2014 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. सर्दी का मौसम शुरु होते ही अपने साथ ना जाने कितनी ही बीमरी अपने साथ लाता है। सर्दी के कारण होने वाली बीमारियों में से एक दिल की बीमारी भी है। भारत में हार्ट अटैक या दिल की बिमारियों से हर साल लाखों लोगो की मौत हो जाती है। इन बीमारी के होने के मुख्य कारण है तनाव, दूषित खानपान, शूगर, ब्लड प्रैशर या मोटापे की वजह से ज्यादा होती है। यदि ऐसा कोई भी लक्षण आपको महसूस होता है तो आप डाक्टर से तुरंत परामर्श ले। वैसे इस बीमारी से समय रहते थोड़ा ध्यान रख कर भी निश्चित ही बचा जा सकता है। इसके लिए हम आपको कुछ उपाए बताने जा रहे है।
खाने में सरसों के तेल का रोजाना इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य बेहतर बनाता है, इसमें आवश्यक फैटी एसिड अनुपात से दिल की बीमारी के जोखिम को 70 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
कच्चे लहसुन का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट छील कर खाने से खून का संचार ठीक रहता है जो कि दिल को मजबूत बनाता है और इससे कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।
सेहत के लिए सेब का जूस और आंवले का मुरब्बा खाने से दिल बेहतर ढंग से काम करता है।
आप अपने दिल को मजबूत बनाने के लिए शहद के सेवन का भी प्योग कर सकते हैं। एक चम्मच शहद प्रतिदिन अवश्य ही लें।
प्रति दिन 50 ग्राम कच्चा ग्वारपाठा खाली पेट खाने से भी कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है।
आप लौकी उबालकर उसमें धनिया, जीरा एवं हल्दी का चूर्ण तथा हरा धनिया डालकर कुछ देर पकाकर सप्ताह में कम से कम 2-3 बार खाइए। इससे दिल को शक्ति मिलती है।
अनार के रस में में मिश्री मिलाकर हर रोज सुबह-शाम पीने से दिल मजबूत होता है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, और भी ज्यादा उपाए -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story