Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इंडिपेंडेंस डे पर बनाएं तिरंगा स्वीटः रेसिपी

इस स्वीट को बनाकर बच्चों को करें खुश।

इंडिपेंडेंस डे पर बनाएं तिरंगा स्वीटः रेसिपी
X

इस इंडिपेंडेंस अपने घर पर बनाइए स्वादिष्ट और जायकेदार चक्र तिरंगे कलर स्वीट और सबको कर दें सरप्राइज, आमतौर पर कुछ लोग इसे बनाने के लिए आर्टिफिशियल कलर का यूज करते हैं।

इसे भी पढ़ें- चाय के साथ गर्मा-गरम खाएं 'कुरकुरे ब्रेड पॉकेट्स' :रेसिपी

लेकिन हम आज आपको बताएगें कि घर पर रखी चीज़ो से ये मिठाई कैसे बनाई जाती है, ये खास फेस्टिवल स्वीट आपके सामने हरिभूमि तड़का कॉलम में पेश कर रही है, अनमोल हासिजा।

सामग्री-

  1. देसी घी 2 छोटे चम्मच
  2. इलायची ½ छोटा चम्मच
  3. पीसे हुए पिस्ते की कतरन 2 छोटे चम्मच
  4. बादाम की कतरन 2 छोटे चम्मच
  5. नारियल पाउडर 2 बड़े चम्मच
  6. शक्कर 2 बड़े चम्मच
  7. पीसी हुई मावा 1 कप
  8. लौकी का हलवा 1 कप
  9. गाजर का हलवा 1 कप।

इसे भी पढ़ें- 5 मिनट में बनाएं बच्चों के लिए चटपटी मैकरोनी चाट- रेसिपी

बनाने की विधि-

  • मावे में नारियल का बूरा, शक्कर और इलायची मिलाएं। प्लास्टिक शीट पर देसी घी लगाकर गाजर का हलवा फैलाएं।
  • फिर मावे वाला मिश्रण व बादाम की कतरन फैलाएं। अब लौकी का हलवा व पिस्ते की कतरन फैलाकर रोल करें।
  • अब फॉइल पेपर पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें और रोल को इसमें लपेट कर एक घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें।
  • फिर इसे निकाल कर आधे इंच के स्लाइस में काटें और सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story