बोरिंग लौकी से ऐसे बनाएं ये टेस्टी डिशेस, जानें 4 रेसिपी
लौकी हेल्थ के लिए बहुत न्यूट्रिशस होती है। लेकिन केवल सब्जी के तौर पर इसे खाना कई लोग पसंद नहीं करते हैं। अगर आप चाहें तो इससे कई तरह के मीठे-चटपटे व्यंजन भी बना सकती हैं।

X
ज्योति मोघे/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 Feb 2018 2:46 PM GMT
लौकी हेल्थ के लिए बहुत न्यूट्रिशस होती है। लेकिन केवल सब्जी के तौर पर इसे खाना कई लोग पसंद नहीं करते हैं। अगर आप चाहें तो इससे कई तरह के मीठे-चटपटे व्यंजन भी बना सकती हैं।
इन व्यंजनों को सभी बड़े चाव से खाएंगे। इसीलिए इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं, लौकी से बनी डिशेज की रेसिपी।
विधि
- सबसे पहले पैन में घी डालकर गर्म करें।
- कसी हुई लौकी को घी में मंदी आंच पर भूनें।
- पूरी तरह से पकने पर लौकी में चीनी मिलाते हुए इसे चलाती रहें।
- अब इसमें मिल्क पावडर और कटे सूखे मेवे, इलायची पावडर डालें।
- मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। एक गोल या चौकोर सांचे में मिश्रण को डालें, ऊपर से कटे हुए मेवे डालें। थोड़ी देर सेट होने दें।
- एक प्लेट में चौकोर सांचे को उल्टा करके मिल्की लौकी केक प्लेट में निकाल लें। ऊपर से थोड़े सूखे मेवे डालकर सर्व करें।
विधि
- सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी का पानी अच्छी तरह निचोड़ लें।
- अब तेल और ब्रेड क्रंब्स छोड़कर सभी सामग्री अच्छी तरह मिलाकर कटलेट का शेप दें।
- एक अलग प्लेट में ब्रेड क्रंब्स को फैला दें।
- अब कटलेट को ब्रेड क्रंब्स में लपेटकर मंदी आंच पर गर्म तेल में तल लें।
- गर्मा-गर्म कटलेट को प्लेट में सॉस के साथ सर्व करें।
विधि
- सबसे पहले मैदे में मोयन का घी या तेल और सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं और सख्त आटा गूंथ लें।
- अब एक पैन में घी डालकर कसी हुई लौकी को अच्छी तरह भून लें।
- पानी सूखने पर चीनी, मावा, सूखे मेवे, इलायची पावडर डालें।
- मिश्रण गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
- अब गूंथे आटे की लोई से बड़ी सी रोटी बेलें। रोटी के दो भाग करें।
- हर भाग को तिकोना आकार देकर उसमें लौकी का मिश्रण भरें।
- किनारों को पानी की सहायता से अच्छी तरह बंद कर लें।
- ऊपर से लौंग लगा दें। गर्म घी या तेल में मंदी आंच पर तल लें।
- स्वीट लौकी समोसा तैयार है।
विधि
- सबसे पहले दूध को भारी तले के बर्तन में गर्म करने के लिए रख दें।
- दूसरी ओर कड़ाही में घी डालकर लौकी को मंदी आंच पर भून लें।
- भुनी लौकी को गर्म दूध में मिलाएं।
- दूध गाढ़ा होने पर चीनी, इलायची पावडर और सूखे मेवे मिलाएं।
- अच्छी तरह एकसार होने पर गर्मा-गर्म लौकी खीर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story