मीठा खाने का है मन, तो बनाएं सूजी मावे के लड्डूः रेसिपी
आप लड्डू कई तरीके से बना सकते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 July 2017 10:26 AM GMT
रक्षाबंधन बंधन पर भाई-बहन सभी एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं, लेकिन कुछ समय से देखने में आ रहा है कि महिलाएं घर में ही अट्रैक्टिव तरीके की स्वीट डिश बनाने के लगी है।
ऐसे में रक्षा बंधन पर यदि लड्डू से मुंह मीठा करवाया जाए, तो बात ही अलग है।
ये लड्डू अब केवल मावा या खोया के ही नहीं बनते हैं। इनमें अब सूजी का भी भरपूर इस्तेमाल होने लगा है।
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं टेस्टी मिठाई नारियल के लड्डूः रेसिपी
हरिभूमि के तड़का कॉलम में आपके सामने शंकर नगर निवासी मुस्कान मावा-सूजी के लड्डू पेश कर रही है। मुस्कान की हॉबी डांसिंग और कुकिंग करना है।
सामाग्री-
- सूजी (रवा ) 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- मावा 500 ग्राम (2 कप )
- घी 400 ग्राम (2 कप)
- बूरा 500 - 700 ग्राम (2 1/2 - 3 1/2 कप)
- काजू आधा कप
- इलाइची 10 - 12 ( छील कर पीस लें)
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं इस आसान रेसिपी के साथ आम की बर्फी
विधि-
- सूजी को एक बर्तन में निकाल कर छान लीजिए।
- कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिए, सूजी को घी में डाल कर, धीमी आग पर, ब्राउन होने तक भूनिए।
- भूनी हुई सूजी को निकाल कर एक बर्तन में निकालिए और ठंडा होने दीजिए।
- मावा को कढ़ाई में डालिए और धीमी आग पर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए, मावा को हम ब्राउन भूनते हैं, लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं, और अधिक दिन तक रखे जा सकते हैं।
- मावा को थोड़ा ठंडा होने दीजिए, इसके बाद हाथों से गोल-गोल करीए लड्डू के आकार के जब वे गोल होकर तैयार हो जाएं तब उन्हें प्लेट में रखकर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story