ये है फ्रेंच फ्राइज बनाने का आसान तरीकाः रेसिपी
फ्रेंच फ्राइज का टेस्ट सभी को पसंद आता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 Aug 2017 10:33 AM GMT
फ्रेंच फ्राइज का टेस्ट सभी को पसंद आता है। बच्चे जब कुछ खाने की जिद करें, तो उनकी छोटी वाली भूख मिटाने के लिए फ्रेंच फ्राइज टेस्टी नाश्ता है।
आप भी स्नैक्स के शौकिन है तो फ्रेंच फ्राइज एक अच्छा नास्ता ऑप्शन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- 5 मिनट में बनाएं बच्चों के लिए चटपटी मैकरोनी चाट- रेसिपी
रुटीन स्नैक्स के अलावा इनको आप फैमिली पार्टी में भी सर्व कर सकते हैं।
इसी तरह के हल्की फुल्की टेस्टी चटपटे फ्रेंच फ्राइज बनाने आज के तड़का लाइव में पंचपेड़ीनाक निवासी अंजु मुकिन सीखा रही हैं।
सामग्री-
- 250 ग्राम आलू
- स्वादानुसार नमक
- चाट मसाला
- तलने के लिए तेल
इसे भी पढ़ें- मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट हरी मटर का चिला- रेसिपी
विधि-
- आलू छीलकर लंबाई में फ्रेंच फ्राइज की शेप में काट लें और पानी में डालते जाएं। इससे आलू काले नहीं पड़ेंगे।
- 5 मिनट तक कटे आलू पानी में रहने दें। अब एक बर्तन में पानी डालकर उसे गैस पर रख दें।
- पानी जब उबलने लगे तो उसमें नमक और आलू के टुकड़े डाल दें।
- उबाल आने के बाद 5 मिनट तक ढक कर रख दें। फिर आलू के टुकड़े पानी से निकाल लें और कपड़े से हल्के हाथ से पोंछकर सुखा लें।
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें आलू के टुकड़े डालकर सुनहरे होने तक फ्राई करें और किचन पेपर पर निकाल लें।
- 15 से 30 मिनट में 2-4 लोगों के लिए तैयार हैं गर्मागर्म फ्रेंच फ्राइज।
- सॉस और चाट मसाले के साथ सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story