ब्रेकफास्ट में बनाएं झटपट आलू की रोटीः रेसिपी
यह डिश बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Aug 2017 5:41 PM GMT
नाश्ते में रोज समझ नहीं आता कि क्या अलग और स्पेशल बनाया जाए। रोज एक ही चीज खाकर आप बोर हो जाते हैं।
अबकी बार सुबह नाश्ते मे बनाएं लजीज आलू की रोटी। जो बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगी।
जानिए इसकी रेसिपी के बारे में।
इसे भी पढ़ें- 5 मिनट में बनाएं बच्चों के लिए चटपटी मैकरोनी चाट- रेसिपी
सामग्री-
- 250 ग्राम आलू उबले
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बडा चम्मच चाट मसाला
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया
- हरी मिर्च
- 1 कप मैदा
- 1 चम्मच तेल
- गाजर कटे हुए
- प्याज कटे हुए
इसे भी पढ़ें- 5 मिनट में बनाएं बच्चों के लिए चटपटी मैकरोनी चाट- रेसिपी
विधि-
- मैदा, तेल, नमक और पानी मिला कर आटे को गूंध लें।
- बाकी सभी सामग्री को एक साथ मिला लें।
- गूंधे हुए आटे की बड़ी आकार की रोटी बेल कर हल्का सेंक लें।
- तैयार रोटी पर आलू का मिश्रण और गाजर व प्याज़ अच्छी तरह से फैला दें और उसे रोल बनाकर कर मैदे के पेस्ट से किनारों को बन्द कर दें।
- तैयार रोल को गरम तेल में तल लें।
- जब रोल अच्छी तरह से तल जाएं तो मनचाहे आकार में काट कर चटनी या फिर दही के साथ गर्मा-गर्म परोसें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story