इस आसान विधि के साथ बनाएं स्पेशल स्वादिष्ट पोहा आलू टिक्की
स्ट्रीट फूड हर किसी को पसंद होता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Aug 2017 3:11 PM GMT
स्ट्रीट फूड किसे पसंद नहीं होता जैसे छोले भठूरे, चाट-पकौड़ी, आलू टिक्की आदि।
आलू टिक्की आपने खाई तो जरूर होगी, लेकिन पोहा आलू टिक्की का स्वाद नहीं चखा होगा।
आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में...
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं रवा वड़ा डिश, नारियल चटनी के साथ करें सर्व
सामग्री-
- उबले हुए 2 आलू
- आधी कटोरी पोहा
- लहसुन पेस्ट 2 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च का पेस्ट 2 बड़ा चम्मच
- करी पत्ते 4-5
- एक बड़ा चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
- तीन हरी मिर्च बारीक कटी
- एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा
- आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- दो बड़ा चम्मच तेल, तलने के लिए
- एक कप पानी
- एक कड़ाही
- एक नॉन स्टिक तवा
इसे भी पढ़ें- खाने के साथ खाएं स्वादिष्ट मिक्स अचारः रेसिपी
विधि-
- सबसे पहले आलू को छील लें।
- एक कटोरी पानी में पोहा भिगोकर रखें. 2-3 मिनट बाद मुट्ठी से दबाकर इसका पानी निकाल दें।
- मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करने को रखें।
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें करी पत्ता, जीरा, लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें। इसमें 7-8 मिनट लगेंगे।
- अब कड़ाही में, पोहा, आलू, कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और नमक डालें।
- अच्छी तरह मिक्स कर 4-5 मिनट तक तेज आंच में चलाते हुए भूनकर आंच बंद कर दें।
- स्टफिंग की सामग्री तैयार है।
- एक कटोरी में एक कप पानी डालकर रखें।
- हथेलियों पर पानी लगाएं और आलू-पोहा मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां लेकर टिक्की बनाकर प्लेट पर रख लें।
- इसके बाद मीडियम आंच पर नॉन स्टिक तवा गरम होने के लिए रखें।
- जब तवा गर्म हो जाए तो इसमें तेल डालें. फिर इस पर 2-3 टिक्कियां रखकर एक साइड से सुनहरी और करारी होने तक सेंक फिर पलट कर दूसरी साइड भी सुनहरा होने तक टिक्कियों को फ्राई कर लें।
- टिक्कियों को हरी, लाल चटनी के साथ सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story