Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

घर पर बनाएं चटपटी नारियल-लहसुन की चटनीः रेसिपी

रोटी के साथ अगर कुछ चटपटा मिल जाता है, तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है।

घर पर बनाएं चटपटी नारियल-लहसुन की चटनीः रेसिपी
X

रोज-रोज सब्जी खाकर आप बोर हो जाते हैं। रोटी के साथ अगर कुछ चटपटा मिल जाता है, तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है।

आप रोटी के साथ हरी चटनी, लाल लहसुन की खाते हैं, तो आपकी जीभ चटकारे ले रही होती है।

आज हम आपको कुछ स्पेशल चटनी की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। इसका नाम है नारियल-लहसुन की चटनी।

सामग्री-

  • लहसुन की 8 कलियां, छिली
  • 3/4 कप नारियल, कद्दूकस किया
  • 3 बड़े चम्मच चना दाल
  • 2 बड़े चम्मच धनिया पत्तियां, कटी हुईं
  • आधी चम्मच अदरक, बारीक कटी (चाहें तो)
  • 1 से 2 हरी मिर्च, कटी
  • 10 करी पत्ते
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 चम्मच तेल

विधि-

  • पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें।
  • अब पैन में करी पत्ते डालकर फ्राई करके गैस बंद कर दें।
  • इसके बाद ग्राइंडर जार में लहसुन की कलियां, नारियल, धनिया पत्तियां, हरी मिर्च और अदरक डालें।
  • जार का ढक्कन लगाकर इसे ग्राइंडर पर सेट करके सारी सामग्री को बारीक पीस लें।
  • अब फ्राईड करी पत्तों को तेल के साथ ग्राइंडर जार में डालें।
  • फिर जार में नमक और एक चम्मच पानी भी डालें और सामग्री को फिर से पीसें।
  • चटनी को बारीक पीसें. लीजिए तैयार है नारियल और लहसुन की चटनी. अब इसे इडली, डोसा, उत्तपम या किसी भी साउथ इंडियन डिश के साथ सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story