Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सब्जियों को मिलाकर बनाएं मसाला ओट्सः रेसिपी

यह सुबह-शाम नाश्ते में खाए जा सकता है।

सब्जियों को मिलाकर बनाएं मसाला ओट्सः रेसिपी
X

ओट्स खाने में बहुत हल्के होते हैं। यह सुबह-शाम नाश्ते में खाए जा सकता है।

ओट्स और फ्रूट का ब्रेकफास्ट बहुत हेल्दी होता है। ओट्स को आप पानी और दूध के साथ बना सकते हैं।

आप मसाला ऑट्स भी बना सकते हैं। इन्हें खाकर पेट भी भर जाता है।

घर पर बनाएं मसाला ओट्स इस रेसिपी के साथ...

इसे भी पढ़ें- ऐसे बनाएं चटपटी मुबई स्पेशल 'मिसल पाव': रेसिपी

सामाग्री-

  • 1 कटोरी ओट्स
  • ½ कटोरी सूजी
  • 2 चम्मच कटे प्याज
  • 1 चम्मच टमाटर
  • 1 चम्मच शिमला मिर्च
  • 1 चम्मच कटी हरी मिर्च
  • 1 चम्मच चना दाल
  • 1 चम्मच उरद दाल
  • 1 चम्मच राइ
  • 1 चम्मच करी पत्ता
  • ¾ कप मठा
  • 1/2 चम्मच खाने वाला सोडा
  • 1 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच बटर
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं कराची की फेमस डिश चिकन जलफरेजी डिशः रेसिपी

विधि-

  • सबसे पहले एक कड़ाई ले लीजिए और उसने ओट्स और सूजी डालकर उसे धीमे आंच पर भून ले।
  • इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दे।
  • दूसरी कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें राई और करी पता डालें।
  • उसके बाद उसमें उड़द दाल दाल कर उसे हल्का भूरा कर लें।
  • अब इसमें प्याज डालकर इसे भी हल्का भूरा कर लें। और शिमला मिर्च डाल दें।
  • एक दूसरे बर्तन में गर्म पानी करके उसमें गाजर मटर गोभी बीन्स को हल्का उबाल ले। ताकि यह नरम हो जाए।
  • अब सब्जियों को निकाल कर उसे प्याज में मिला लें और ऊपर से नमक डालकर इसे अच्छे से मिला ले।
  • अब इसमें तीन कप गरम पानी पानी डालें और इस में उबाल आने दे।
  • उबाल आने के बाद इसमें ओट्स और सूजी भी मिला दें।
  • इसके बाद इसे जल्दी जल्दी हिलाएं जिससे कि ओट्स पानी को अच्छी तरह से सोख ले।
  • अब इसमें नींबू रस मिला दें इसके बाद दो-तीन मिनट धीमी धीमी आंच पर रखे रहने दे।
  • अब ऊपर से इसमे हरा धनिया और नारियल डालें। और गरमा गरम परोसें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story