Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जन्माष्टमी पर बनाएं लौकी की बर्फीः रेसिपी

लौकी की बर्फी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है।

जन्माष्टमी पर बनाएं लौकी की बर्फीः रेसिपी
X

राखी के बाद अब जन्माष्टमी का त्योहार आने वाला है। आप इस दिन के लिए मीठे में कुछ स्पेशल बना सकते हैं।

इस दिन लोग नारियल, मखाने और लौकी की बर्फी बनाते हैं। लौकी की बर्फी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है।

घर पर बनाएं इस आसान विधि के साथ 20 मिनट में घिया की बर्फी...

इसे भी पढ़ें- फेस्टीव सीजन में घर पर बनाएं स्वादिष्ट मिठाई बालूशाहीः रेसिपी

सामग्री-

  • 1 किग्रा लौकी
  • 200 ग्राम चीनी
  • 250 ग्राम मावा
  • काजू
  • नारियल कद्दूकस किया हुआ
  • पिस्ता
  • 4-5 बारीक पीसी हुई इलायची
  • घी

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर मीठे में बनाएं सूजी मावे के लड्डूः रेसिपी

विधि-

  • लौकी को छीलकर, धोकर कद्दूकस कर लीजिए। कढ़ाई में घी डालकर गर्म करिए।
  • अब इसमें कद्दूकस किये हुए लौकी को डाल दीजिए और इसे ढक्कन से ढक दीजिए। कुछ देर पकने के बाद चम्मच से बीच-बीच में चलाते रहें।
  • जब लौकी थोड़ी नरम हो जाए तो इसमें चीनी मिला दें। अब इसे चम्मच से बीच-बीच में चलाते रहे, जिससे की लौकी बर्तन में न चिपके।
  • इसे तब तक चलाते रहना है जब तक कि लौकी का पानी पूरा सूख न जाएं।
  • अब पकी हुई लौकी में 2 चम्मच घी मिला दें। फिर इसे भूनते रहें।
  • भुनी हुई लौकी में मावा, काजू, पिस्ता और कद्दूकस किये हुए नारियल मिला दें और इसे अच्छे से भूनते रहे जब तक कि ये जमने लायक न दिखने लगे।
  • अब एक थाली में घी लगाकर भुनी हुई लौकी को फैला दें। ऊपर से कटे हुए काजू और पिस्ते को चिपका दें।
  • फिर ठंडा होने के बाद इसे बर्फी के आकार में काटकर खाने के लिए सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story