चुटकियों में बनाएं खट्टी-मीठी बैंगन की सब्जी- रेसिपी
अगर आपको लगता है बैंगन से सिर्फ यही बनता है तो आप गलत सोच रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 July 2017 3:10 PM GMT
आप घर में बैंगन से सिर्फ भर्ता, भरवां बैंगन या बैंगन आलू की सब्जी बनाते हैं।
अगर आपको लगता है बैंगन से सिर्फ यही बनता है तो आप गलत सोच रहे हैं।
बैंगन से आप कई तरह की सब्जियां बना सकते हैं। क्या आपने कभी खाया है खट्टा-मीठा बैंगन।
आइए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी के बारे में...
इसे भी पढ़ें- इस विधि से घर पर बनाएं चाइनीज मशरूम फ्राइड राइस: रेसिपी
सामग्री-
- 4-5 गोल बैंगन
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 छोटा टुकड़ा महीन कटी अदरक
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- नमक स्वादअनुसार
- 1 टी स्पून पिसी लाल मिर्च
- 1/2 कप बराबर कटे टमाटर
- 1 टी स्पून पिसा धनिया
- 1 बड़ा चम्मच चीनी
- 1 टी स्पून वेनेगर
- 1 बड़ा चम्मच भर कर महीन कटा हरा धनिया
- 1 बड़ी कलछी टमाटर प्यूरी
- तेल
इसे भी पढ़ें- चाय के साथ खाएं होममेड क्रिस्पी वेज कटलेटः रेसिपी
विधि-
- बैंगन को अच्छी तरह धोकर उन्हें बीच से चीर लें।
- फिर कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें बैंगन डाल कर धीमी आंच में तब तक भूनें जब तक वो थोड़े नरम ना हो जाएं।
- इन्हें कढ़ाई से निकाल कर अलग रख दें।
- अब गरम तेल में जीरा और अदरक डाल कर भूनें जब तक ये हल्के भूरे हो जाएं।
- उसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी, कटे टमाटर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, पिसी मिर्च, नमक, थोड़ी सी चीनी और वेनेगर डाल कर अच्छे से मिलाएं।
- अब इसमें तले हुए बैंगन भी डाल दें। करीब 5 से 7 मिनट तक भूनें जब तक बैंगन अच्छी तरह मसाले में मिल ना जाएं।
- इसके बाद हरे धनिए से सजा कर गरमा-गरम रोटी के साथ सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story