घर पर बनाएं स्पेशल काबुली बिरयानीः रेसिपी
आज हम आपको कुछ स्पेशल बनाना सिखा रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 Aug 2017 4:25 PM GMT
बड़े और बच्चों दोनों को वेज बिरयानी और चिकन बिरयानी पसंद होती है। इसका नाम सुनकर ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है।
आज हम आपको कुछ स्पेशल बनाना सिखा रहे हैं। इसका नाम काबुली बिरयानी।
आइए आपको बताते हैं काबुली बिरयानी की रेसिपी के बारे में...
इसे भी पढ़ें- फेफड़े के कैंसर के ये हैं लक्षण, ऐसे करें बचाव
सामग्री-
- 1/2 कप चना दाल
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 कप बासमती चावल
- 4 कप पानी
- 1/2 चम्मच नमक
- अदरक का पेस्ट
- 14 चम्मच हल्दी
- 3/4 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 3/4 चम्मच गरम मसाला
- 1 कप दही
- तेल
- स्वादानुसार नमक
इसे भी पढ़ें- दही की लस्सी दूर करती है पेट से जुड़ी बीमारियां
विधि-
- दाल को एक घंटे और आधे घंटे के लिए चावल को अलग-अलग को पानी में भिगोकर रख दें।
- एक पैन में डेढ़ कप पानी व नमक डालें और गर्म करें। उबाल आते ही हल्दी पाउडर व चना दाल डालें।
- धीमी आंच परचलते हुए दाल पकाएं। ध्यान रहे कि दाल बहुत नर्म न हो। चावल चलाते हुए दाल पकाएं।
- ध्यान रहे कि दाल बहुत नर्म न हो। चावल का पानी निथार लें।
- एक पैन में चावल, नमक व पानी मिलाएं और ढंककर पकाने रख दें। चावलों को भी बहुत नर्म होने तक नहीं पकाना है।
- इस मिश्रण में धीरे-धीरे दही मिलाते जाएं और चलाते रहें। दही में हल्दी व लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाकर अच्छी तरह मिलाएं। 2-3 मिनट के लिए पकने दें।
- इस मिश्रण में पकी हुई चना दाल मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं। तैयार ग्रेवी को अलग रख दें।
- अब एक बड़े पैन में सबसे नीचे चना दाल ग्रेवी की परत बिछाएं। इसके ऊपर थोड़े से पुदीना व धनिया के पत्ते, हरी मिर्च सजाएं।
- तीसरी परत फिर से दाल ग्रेवी की बिछाएं।
- सजावट की सामग्री फैलाएं। चौथी व आखिरी परत चावल की बिछाएं।
- इस पर केसर व सजावट की सामग्री फैलाएं।
- तैयार बिरयानी रायते के साथ परोसें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story