घर पर बनाएं इस आसान रेसिपी के साथ चीजः रेसिपी
चीज का इस्तेमाल कई चीजों में होता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 Aug 2017 12:58 PM GMT
दूध, मक्खन और पनीर कुछ लोगों को बहुत पसंद होता है। इसके अलावा चीज भी खाने में बहुत टेस्टी होती है।
चीज का इस्तेमाल कई चीजों में होता है। जैसे बर्गर, सैंडविच, पास्ता और पिज्जा आदि।
चीज कई तरह की होती है। हम आपको घर पर चीज बनाना सिखा रहे हैं...
इसे भी पढ़ें- 5 मिनट में बनाएं बच्चों के लिए चटपटी मैकरोनी चाट- रेसिपी
सामग्री-
- 1 किलो दूध
- 1 छोटा चम्मच मैदा
- चुटकीभर हल्दी (रंग के लिए)
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 3 बड़ा चम्मच घी
- 1 बड़ा चम्मच सिरका/ नींबू का रस
विधि-
- घर पर चीज बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में दूध को उबालें।
- सिरका या नींबू का रस डालकर दूध फाड लें और छेना तैयार करें।
- तैयार छेने को तुरंत एक कपड़े में बांधकर ठंडे पानी के नीचे रखकर धो लें और फिर किसी भारी चीज के नीचे रख दें।
- अब मिक्सर जार में पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर डालें. नमक, हल्दी, मैदा और घी डालकर एकसाथ पीस लें।
- तैयार मिश्रण को एक डब्बे में डालकर 3 से 4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
इसे भी पढ़ें- चाय के साथ खाएं होममेड क्रिस्पी वेज कटलेटः रेसिपी
- आपकी चीज तैयार हो जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story