घर पर बनाएं हरी मटर के लजीज चिलेः रेसिपी
चिला कई तरीके से बनाया जाता है।

सुबह नाश्ते में चिला खाने को मिल जाए तो मजा अलग ही होता है। चिला कई तरह के होते हैं। जैसे बेसन, दाल आदि।
क्या आपने हरी मटर के चिले खाएं, अगर नहीं तो आज हम आपको हरी मटर के चिले बनाना सिखा रहे हैं।
जानिए इसकी रेसिपी के बारे में...
ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में बनाएं अजवाइन के पत्ते के पकौड़ेः रेसिपी
सामग्री-
- 1 कप हरे मटर
- 1 कप मूंग की दाल (1 घंटा पहले पानी में भीगी हुई)
- 1 बड़ा प्याज़ बारीक कटा हुआ
- 2-3 हरी मिर्च
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
- स्वादानुसार नमक
- 2 बड़े चम्मच तेल
विधि-
हरे मटर और मूंग दाल को मिक्सर में डाली हरी मिर्च और अदरक और थोडा पानी मिला के पीस लें।
किसी बर्तन में निकाल ले, नमक, हरी धनिया, बारीक कटा प्याज़ मिला लें, थोडा पानी मिला के गाढ़ा दोसे जैसा मिश्रण तैयार कर लें।
एक नॉन स्टिक तवा या पैन गैस पर रख के गरम करे, थोडा तेल डाल के चिकना कर लें। फिर दो बड़े चम्मच मिश्रण डाल के गोल फैला दें।
चारो तरफ से थोडा तेल डाल के धी आंच पर अलट पलट के सुनहरा होने तक सेंक लें।
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल चटपटी दाल फ्राईः रेसिपी
सारे मिश्रण से इसी तरह से चिल्ले बना ले,गरम गरम चिल्ले हरी चटनी या सौस के साथ परोसें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App