मीठा खाने का है मन तो बनाएं स्वादिष्ट आम की बर्फीः रेसिपी
इसका स्वाद आप और आपके परिवार को बहुत पसन्द आएगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 July 2017 10:55 AM GMT
गर्मी के बाद बारिश का मौसम आम खाने का या आम से बनी डिश खाने का मौसम होता है।
आम की बर्फी आप ताजा पके हुए मीठे आम से बनाइए या प्रिजर्व किए हुए आम के पल्प से, इसका स्वाद आप और आपके परिवार को बहुत पसन्द आएगा।
चीनी का शीरा डालकर बना रहे है, लेकिन आम की बर्फी को मावा, मिल्क पाउडर या कडेस्ड मिल्क मिला कर भी बनाया जा सकता है।
आज आपके सामने शंकर नगर निवासी गौरी ओमरे मैंगो स्वीट डिश पेश कर रही है।
इसे भी पढ़ें- गुजिया खाने के हैं शौकीन, तो बनाएं स्पेशल मावा गुजियाः रेसिपी
सामग्री-
- आम का पल्प 2 कप 400 ग्राम
- चीनी 150 ग्राम 3/4 कप
- देशी घी 75 ग्राम 1/3 कप
- काजू 15
- पिस्ते 10 -12
- छोटी इलाइची 5
विधि-
- बड़े आकार के 2 आम छीलकर, गूदा निकालिए, पीसीए और 2 कप आम का पल्प तैयार कर लीजिए।
- काजू छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिए, पिस्ते पतले पतले काट लीजिए। इलाइची छीलकर कूट लीजिए।
- कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिए, घी पिघलने पर बेसन डालिए और बेसन के ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए।
- आम का पल्प और चीनी मिलाकर कढ़ाई में डालिए और पकने दीजिए। थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते जाइए।
- चीनी घुलने और आम के पल्प को गाढ़ा होने दीजिए।
- आम का पल्प गाढ़ा होने के बाद, भुना हुआ बेसन, आम और चीनी के गाढ़े पल्प में मिलाइए और चमचे से चलाते हुए पकाइए, जब मिश्रण हलवे जैसा गाढ़ा हो जाए और कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगे।
- तब इसमें थोड़े से काजू बचाकर, काजू के टुकड़े और कुटी हुई इलाइची डालिए और जमने वाली कन्सिस्टैन्सी तक चमचे से लगातार चलाते हुए पका लीजिए।
- पहले से चिकनी की गई प्लेट में मिश्रण डालिये और एक जैसा फैला दीजिए, ऊपर से कतरे हुये काजू, पिस्ते डाल कर चिपका दीजिए।
- प्लेट में डाले हुए मिश्रण को ठंडा होने दीजिए, 2 घंटे में आम की बर्फी ठंडी होकर जम कर तैयार हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- अब घर पर बनाएं अंडे का नहीं हेल्दी और टेस्टी आटे का केकः रेसिपी
- आम की बर्फी को आप अपने मन पसन्द स्वादिष्ट आम की बर्फी तैयार है, ताजा ताजा बर्फी आप अभी खाइए और बची हुई आम की बर्फी एयर टाइट कन्टेनर में रख लीजिए और 10 दिन तक फ्रिज में रख कर खाइए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story