घर पर बनाएं टेस्टी मिठाई नारियल के लड्डूः रेसिपी
आप इन्हें बनाकर रोज जब मन करे खा सकते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 July 2017 2:25 PM GMT
खाना खाने के बाद सबका मीठा खाने का मन करता है। अगर आप मीठा खाने के शौकीन तो घर पर बनाएं नारियल के लड्डू।
आप इन्हें बनाकर रोज जब मन करे खा सकते हैं।
आइए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी के बारे में...
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं 3 तरह के गोल गप्पे का पानी- रेसिपी
सामग्री-
- कद्दूकस हुआ नारियल 2 कप,
- मावा 1 कप,
- चीनी 1 कप,
- 3 कप दूध,
- आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर,
- आधा कप कटे सूखे मेवे।
विधि-
- एक बाउल में चीनी की चाशनी बनाकर अलग रखें।
- मावे को कढ़ाई में हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
- गैस बंद कर मावे को हल्का ठंडा होने दें।
- इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल (कोटिंग के लिए थोड़ा पाउडर बचा लें), चाशनी, सूखे मेवे व इलायची पाउडर को मिला लें।
- थोड़े-थोड़े मिश्रण को हथेली पर लेकर लड्डू बनाएं।
- एक अलग प्लेट में नारियल पाउडर लेकर लड्डुओं की कोटिंग करें।
इसे भी पढ़ें- खाने को इन टिप्स से बनाएं स्वादिष्ट
- इन्हें 10 दिन तक फ्रिज में रख सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story