बारिश के मौसम में बनाएं अजवाइन के पत्ते के पकौड़ेः रेसिपी
अजवाइन की बहुत तेज खुशबू होती है, जो खाने को बहुत अच्छा स्वाद देती है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 July 2017 11:35 AM GMT
भारतीय मसालों में अजवाइन का नाम भी बहुत फेमस है, इसे बहुत सी चीजों में डाला जाता है।
अजवाइन की बहुत तेज खुशबू होती है, जो खाने को बहुत अच्छा स्वाद देती है। इसके बहुत से हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं।
इसे घर पर रोजमर्रा की तरह खाने के साथ लेने पर बहुत फायदा होता है। अजवाइन के फूल, बीच, इसका तेल सभी हमारी हेल्थ के लिए उपयोगी है।
यदि इसी तरह की खुबी के साथ अजवाइन के पत्तों के पकोड़े खाने को मिल जाए तो बात ही क्या होगी।
आज आपके सामने सोनिया निजानी अजवाइन के पत्तों के पकौड़े पेश कर रही है।
इसे भी पढ़ें- मोटापा कम करने के लिए पिएं लौकी का जूस, बनाएं ऐसेः रेसिपी
सामाग्री-
- अजवाइन पत्ते
- 1 कप बेसन
- हल्दी पाउडर 1/8 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर
- एक चम्मच नमक
- हरा धनिया कटा हुआ
- कटी हुई प्याज 2
- 1 सौंफ़ बीज
- 1/2 चम्मच तेल तलने के लिए ।
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं 3 तरह के गोल गप्पे का पानी- रेसिपी
विधि-
- एक कटोरी में बेसन छान लें। फिर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, सौंफ बीज और हरी धनिया को मिला लें।
- धीरे-धीरे पानी भी मिलाएं और बैट्टर तैयार कर लें। बैट्टर थोडा ढीला होना चाहिए। फिर उसमे कटा अजवाइन का पत्ता मिलाएं।
- उसे अच्छी तरह से मिलाएं। पकोड़े बनाने के लिए बैट्टर तैयार है। एक कढाई में तेल गरम करें और तेल में एक चम्मच बैट्टर डालें।
- एक समय में 6-7 पकौड़े तलें। पकोड़े को कम से माध्यम लौ में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
- आप तस्वीरों में देख सकते हैं की पकोड़े कितने कुरकुरे और सुनहरे लग रहे हैं, ऐसे ही सारे बैट्टर का पकोड़ा बना लें और फिर उसे अपने मनपसंद सॉस के साथ खाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story