मूंग की दाल के कई कमाल, ऐसे बनाएं आम पूड़ियों को खास - रेसिपी
इसे खाने के बाद आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

X
haribhoomi.comCreated On: 31 Aug 2015 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. पूड़ियां तो आपने बहुत किस्म की खाई होंगी जैसे भरवा पूड़ी, पूड़ी कचौरी, मेथी पूड़ी और भी बहुत सी...लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी पूड़ी की रेसिपी के बारे में जिसे आपने पहले कभी नहीं खाया होगा। हम बात कर रहें है बेडमी पूड़ी। जी हां इसका नाम थोड़ा अलग है लेकिन स्वाद के मामले में इसका जवाब नहीं।
इतना तो तय है कि इसे खाने के बाद आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इसके लिए आपको कही बाहर नहीं जाना पड़ेगा आप इसे घर पर ही बना सकते हैं और इसे बनाना भी बेहद आसान है...और सबसे बड़ी बात यह है कि इसे आप अपने सुबह-सुबह खाए जाने वाले नाश्ते में भी शामिल कर सकते है।
आपको बता दें कि बेडमी पूड़ी (Bedmi Puri) केवल दिल्ली आगरा ही नहीं समूचे ब्रज अंचल का सुबह सुबह खाया जाने वाला मनपसंद नाश्ता है। ये बेड़मी पूरी कहीं मूंग की दाल और कहीं उरद की दाल डाल कर बनाई जाती है़। आइए जानते है बेडमी पूड़ी की रेसिपी के बारे में...
आवश्यक सामग्री -
गेहूं का आटा - 400 ग्राम( 2 कप)
सूजी - 100 ग्राम ( 3/4 कप)
तेल - 2 टेबल स्पून
मूंग की दाल - 200 ग्राम (1 कप)
नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1 इंच बड़ा अदरक का टुकड़ा
तेल - बेडमी पूरी तलने के लिए
नीचे की स्लाइड्स में पढें, बेडमी पूड़ी बनाने की विधि -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story