ऐसे बनाएं आलू का भरताः रेसिपी
घर में बनने वाली सब्जियों में सबसे ज्यादा आलू का इस्तेमाल किया जाता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 July 2017 3:02 PM GMT
घर में बनने वाली सब्जियों में सबसे ज्यादा आलू का इस्तेमाल किया जाता है। आप रोज आलू की एक जैसी सब्जियां खाकर बोर भी हो जाते हैं।
अगर आपका कुछ अलग खाने का है मन, तो आप आलू का भरता भी बना सकती हैं।
क्या आपने कभी बनाया है आलू का भरता। आइए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी के बारे में...
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं स्वादिष्ट गुजराती व्यंजन खांडवी डिश- रेसिपी
सामग्री-
- 4 आलू
- 1 चम्मच बटर
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ चम्मच जीरा
- ½ चम्मच उड़द दाल
- ½ कप हरा प्याज कटा हुआ
- 1 चम्मच सरसों
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच लहसुन पेस्ट
- ½ चम्मच गरम मसाला
- ½ चम्मच काली मिर्च
- 1 चुटकी हींग
- धनिया पत्ती
विधि-
- सबसे पहले आलू उबालकर छिलका छिल लें। बाद में इन्हें मैश कर लें।
- एक कढ़ाई को गर्म करके बटर डाले। अब इसमें सरसों का तड़का लगाए, फिर जीरा और उड़द दाल डाल दें। -
- दाल को हल्का भूरा होंने तक भुनें।
- अब लहसुन को भी डालकर हल्का भूरा होने दें।
- फिर हरी प्याज डालकर अच्छी तरह से भूने।
- अब इसमें हल्दी पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और एक बड़ा चम्मच पानी डाल दें।
- अब आलू वाला मिश्रण कढ़ाई में डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- और 2 – 3 तीन मिनट तक भूनें, फिर हरी धनिया डालकर गैस बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें- पनीर डिश के साथ बनाएं बेसन की लजीज पूरीः रेसिपी
- पूरी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story