Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दुपट्टे के इन खास तरीकों से पाएं स्टाईलिश और ट्रेंडी लुक

दुपट्टा इंडियन अटायर का एक इंपॉर्टेंट पार्ट है, इससे लुक क्लासी, एलीगेंट नजर आता है। आप भी ट्रेंड में मौजूद अलग-अलग स्टाइल के दुपट्टों से परफेक्ट ड्रेसअप लुक पा सकती हैं। लेकिन इन्हें ड्रेस के साथ टीमअप करते हुए अलर्ट जरूर रहें। जानिए, डिफरेंट दुपट्टों के ट्रेंड के बारे में।

दुपट्टे के इन खास तरीकों से पाएं स्टाईलिश और ट्रेंडी लुक
X

दुपट्टा इंडियन अटायर का एक इंपॉर्टेंट पार्ट है, इससे लुक क्लासी, एलीगेंट नजर आता है। आप भी ट्रेंड में मौजूद अलग-अलग स्टाइल के दुपट्टों से परफेक्ट ड्रेसअप लुक पा सकती हैं। लेकिन इन्हें ड्रेस के साथ टीमअप करते हुए अलर्ट जरूर रहें। जानिए, डिफरेंट दुपट्टों के ट्रेंड के बारे में।

अनारकली सूट, सलवार-सूट और कुर्ती ऐसे इंडियन अटायर हैं, जिसमें बिना दुपट्टा कैरी किए, लुक कंप्लीट नहीं होता है। ऑफिस, पार्टी जैसे ओकेजन पर भी दुपट्टा आपके लुक को एंहैंस करता है। इन दिनों डिफरेंट पैटर्न, फैब्रिक के दुपट्टे ट्रेंड में बने हुए हैं। इन्हें कैरी कर आप अपने सिंपल लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।

फ्लोरल-पोल्का प्रिंट दुपट्टे

प्लेन सलवार-सूट ज्यादातर महिलाएं अपने वार्डरोब में रखती हैं। अगर लुक को ईजिली स्टाइलिश बनाना हो तो ऐसे में प्लेन सूट के साथ कॉन्ट्रास्टिंग फ्लोरल प्रिंट दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

प्लेन सूट के साथ कॉन्ट्रास्टिंग फ्लोरल प्रिंट दुपट्टा ऑफिस या फैमिली फंक्शन में पहन कर भी अलग लुक पा सकती हैं। आप फ्लोरल प्रिंट के अलावा पोल्का प्रिंट दुपट्टे भी ट्राई कर सकती हैं।

प्लेन सूट के साथ पोल्का प्रिंट दुपट्टे भी स्टाइलिश लुक देते हैं। इसी तरह सफेद कुर्ती के साथ मल्टीकलर्ड बांधनी या लहरिया दुपट्टे भी कमाल लगते हैं।

कॉटन-फुलकारी दुपट्टे

कॉटन दुपट्टों की खासियत है कि यह कैरी करने में कंफर्टेबल होते हैं। कॉटन दुपट्टे को स्कार्फ स्टाइल में भी कैरी कर सकती हैं। इससे आपका सिंपल सूट भी फैशनेबल नजर आने लगेगा।

फुलकारी दुपट्टे मल्टीकलर में आते हैं। इसमें कई कलर के फ्लावर डिजाइन बने होते हैं। आप किसी सिंपल सूट के साथ कॉन्ट्रास्ट में मैच करता हुआ फुलकारी दुपट्टा कैरी कर अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि सूट अगर लाइट कलर का है तो डार्क कलर का फुलकारी दुपट्टा ही कैरी करें।

जरी वर्क-बनारसी दुपट्टा

जरी वर्क दुपट्टा पार्टी वियर के लिए अच्छा ऑप्शन है। सिंपल अनार कली सूट या सलवार-सूट के साथ जरी वर्क वाला दुपट्टा किसी भी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। जरी वर्क वाले दुपट्टे आपके एथनिक लुक को और भी क्लासी बनाते हैं।

इसके अलावा पार्टी वियर के लिए आप क्रश्ड इफेक्ट वाला जरी दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। क्रश्ड दुपट्टा कॉलेज या ऑफिस पार्टी में कैरी कर सकती हैं। इसी तरह बनारसी दुपट्टा आपके लुक को प्रॉपर एथनिक टच देता है।

सिंपल प्लेन सूट के साथ यह काफी फबता है। जैसे सफेद प्लेन कुर्ती पर कलरफुल बनारसी दुपट्टा कैरी करके एलीगेंट लुक पाया जा सकता है। इसी तरह प्लेन ब्लैक कुर्ती के साथ रेड बनारसी दुपट्टा ट्राई कर सकती हैं।

टैसल्स दुपट्टे

इस दुपट्टे में धागे से बने झालर जैसे पीसेस अटैच होते हैं। इसे आप स्कार्फ की तरह गले पर पहनें और इसके टैसल फ्रंट की तरफ ही रखें। कॉलेज वियर के लिए यह सबसे कूल ऑप्शन माना जाता है। इससे आपका कैजुअल लुक, स्टाइलिश लुक में बदल जाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story