Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

सिगरेट से ज्यादा खतरनाक है हुक्का, जानें कैसे

इन दिनों हुक्का पीने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो सिगरेट तो नहीं पीते हैं, लेकिन हुक्का पीना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं आज कल तो लड़कियां भी हुक्का पीना पसंद कर रही हैं। ज्यादा लोग यही सोचते हैं कि हुक्का पीने से ज्यादा नुकसान नहीं होता है लेकिन क्या आपको पता है कि हुक्का पीने से सिगरेट बराबर नुकसान पहुचंता है।

सिगरेट से ज्यादा खतरनाक है हुक्का, जानें कैसे
X

इन दिनों हुक्का पीने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो सिगरेट तो नहीं पीते हैं, लेकिन हुक्का पीना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं आज कल तो लड़कियां भी हुक्का पीना पसंद कर रही हैं। ज्यादा लोग यही सोचते हैं कि हुक्का पीने से ज्यादा नुकसान नहीं होता है लेकिन क्या आपको पता है कि हुक्का पीने से सिगरेट बराबर नुकसान पहुचंता है।

अगर आप भी हुक्का पीने के शौकीन हैं तो ये खबर आपकी चिंता का कारण बन सकती है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि हुक्का पीने से भी हार्ट को उतना ही नुकसान पहुंचता है, जितना कि सिगरेट पीने से होता है।

यह भी पढ़ें: किस उम्र में कराएं कौन-से चेकअप, जानें यहां

की गई रिसर्च

हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की तरफ से की गई रिसर्च में इस बात की पुष्टि हुई है। रिसर्च में बताया गया कि हुक्का में जिस हशिश (एक प्रकार का ड्रग) का इस्तेमाल होता है वह सेहत के लिए हानिकारक होता है, सिगरेट में यूज होने वाले तंबाकू में ये नहीं होता है।

हुक्का से हो सकती है दिल की बीमारी

रिसर्चर्स ने बताया कि जो लोग हुक्का पीते हैं उनकी धमनियां सख्त होने लगती हैं और साथ ही उन्हें हार्ट डिसीसेज होने के चांसेस ज्यादा हो जाते हैं। इसके अलावा शोधकर्ताओं ने ये भी बताया कि हुक्का पीने वाले लोगों को कम समय की दिल की बीमारी होने के उतने ही चांसेस होते हैं, जितना कि धूम्रपान करने वाले लोगों को होता है।

यह भी पढ़ें: कमर दर्द का कारण और कमर दर्द के घरेलू उपाय

फ्लेवर हुक्का भी खतरनाक

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक हुक्का में जिस तंबाकू का इस्तेमाल होता है, उसमें कई तरह के अलग-अलग फ्लेवर का भी इस्तेमाल होता है। यही वजह है कि आज कल युवा इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि हुक्का में भी सिगरेट की तरह हानिकारक तत्व व निकोटीन पाए जाते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story