ये होम टिप्स नहीं होने देंगे आपके बालों को सफेद
बालों का सफेद होना अधिकतर आनुवांशिक भी होता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 1 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आज के जमाने में बालों का सफेद होना आम बात है। बालों का सफेद होना अधिकतर आनुवांशिक भी होता है। अगर आपके बाल भी काला रहने की बजाय सफेद होते जा रहे हैं तो घबराने की जरुरत नहीं है। इसके लिए आप किसी अच्छे होम्योपैथिक डॉक्टर से सलाह लेकर ही उसके अनुसार दवाइयों का सेवन करें। इससे बालों के सफेद होने की ग्रोथ कम हो जाएगी। इसके अलावा इन्हें छिपाने के लिए आप इन टिप्स को अपनाएं..
- अगर आप अपने सफेद बालों से परेशान हो गए हैं तो इसके लिए आप मेहंदी या हेयर कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- हिना एक ऐसा प्राकृतिक डाई है, जिसे ठीक से और लगातार इस्तेमाल करने से बालों को अच्छा रंग मिलता है।
- इसके अलावा रात के समय दो चम्मच चाय पत्ती को दो गिलास पानी में डालकर उबाल लें, जब पानी आधा रह जाए, तो छान लें। काली कड़ाही में दो कप हिना, आधा कप आंवला पावडर, आधा कप शिकाकाई पावडर, दो चम्मच कॉफी पावडर, आधा चम्मच कत्था डालकर चायपत्ती के पानी से पेस्ट बना लें।
- इसमें अंडा और शहद मिलाकर अच्छी तरह से मिलाएं और फिर बालों में लगाएं। दो-तीन घंटे के बाद बालों को धोएं और भी अच्छे असर के लिए पहले शैंपू करें, फिर हिना लगाएं और हिना के बाद बालों को धो लें।
- बालों को सुखाकर तेल लगा लें और फिर अगले दिन शैंपू करें। आपके बालों की रंगत निखरेगी और उनमें एक नई चमक आ जाएगी। और सफेद बाल आसानी से छिप जाएंगे। अगर इस नियमित रूप से किया जाए बाल सफेद नहीं होंगे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story