Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी घटाने के आसान 5 घरेलू टिप्स

सबसे ज्यादा फैट जांघ, हिप्स और पेट पर जमा होता है।

शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी घटाने के आसान 5 घरेलू टिप्स
X

आजकल लोग अपने मोटापे को लेकर बहुत परेशान रहते हैं। शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी से बैठने-उठने में दिक्कत होने के अलावा कई बीमारियां शरीर में अपना घर बना लेती हैं।

वजन बढ़ने से कई तरह की बीमारियां जैसे दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और लीवर में सूजन का सामना करना पड़ता है।

सबसे ज्यादा चर्बी जांघ, हिप्स और पेट पर जमा होता है। इसके अलावा चर्बी आपके लुक्स को खराब करती है।

आप अतिरिक्त पेट की चर्बी को घरेलू नुस्खों से घटा सकते हैं। आइए जानते हैं पेट की चर्बी कम करने के उपाय...

इसे भी पढ़ें- पुरुषों को फिट एंड हेल्दी रहने के लिए जरूर पीने चाहिए ये शेक

1. शहद और नींबू

  • गर्मी पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर रोज सुबह पीने से शरीर की चर्बी घटाने में मदद मिलती है।

2. अजवाइन

  • पेट की चर्बी घटाने के लिए अजवाइन का पानी रामबाण का काम करता है। रात को एक गिलास पानी में भिगो दें।
  • सुबह इस पानी में शहद मिलाकर पीने से पेट की चर्बी घट जाती है।

3. एलोवेरा

  • मोटापा कम करने के लिए एलोवेरा के गूदे को संतरे के जूस में मिलाकर पिएं। आपको थोड़े दिन में असर दिखने लगेगा।

4. ब्लैक कॉफी

  • पेट और शरीर की चर्बी वजन करने के लिए कारगार है। शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कॉफी बर्न करती है।

इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं रम पीने के फायदों के बारे में

5. जूस पिएं

  • हफ्ते में 2-3 बार का खाना अवॉइड करके ताजा फलों का जूस पिएं। इससे मोटापा नहीं बढ़ता।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story