स्लिम-ट्रिम दिखने के लिए घटाएं इन घरेलू उपचार से जांघ की चर्बी
शरीर में वजन बढ़ने पर चर्बी ज्यादा जांघों और हिप्स पर बढ़ती है।

शरीर में वजन बढ़ने पर चर्बी ज्यादा जांघों और हिप्स पर बढ़ती है। ऐसे में और भी ज्यादा मोटे लगने लगते हैं।
चर्बी चढ़ने की शुरुआत यहीं से होती है। जांघों की चर्बी कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे...
1. डीप स्क्वैटस
इस आसन से जांघ की चर्बी कम होती है। इसके लिए अपने दोनों पैरों पर खड़े हों। हाथ को अपने चेहरे के सामने 12 इंच की दूरी पर लाएं। गहरी सांस लें और अपने घुटनों को फोल्ड करें। 90 डिग्री का कोण बना लें। इसके बाद दुबारा सामान्य स्थिति में आ जाएं।
2. उटकासन
इस एक्सरसाइज को करने से आपको हिप्स और जांघ की चर्बी घटने के साथ-साथ मसल्स भी मजबूत होते हैं।
3. वीरभद्रासन
इस आसन के लिए सबसे पहले अपने दोनों पैरों पर सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने बाएं पैर को सीधा रखें, इसे हल्का बाएं ओर ही घुमाए रखें। दाएं पैर को थोड़ा आगे बढ़ाएं और इसके बाद दोनों पैरों को मोड़ें। अपने हाथों को नमस्ते का आकार देते हुए ऊपर की ओर रखें। थोड़ी देर इसी स्टेज में रहें और फिर इसे दोबारा भी करें।
4. बध्धाकोनासन
इस योग को करने से आपकी जांघ और हिप्स की चर्बी खत्म हो जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App