अगर आपकी खूबसूरती को फीका कर रहा है चश्मा, तो करें ये काम
अगर आपकी नाक पर चश्मे की वजह से निशान पड़ गया है, तो ऐसे ठीक करें।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 Oct 2017 7:27 AM GMT
लगातार चश्मा लगाए रहने के कारण नाक पर निशान बन जाता है। इसके बाद जब आप बिना चश्मे के किसी पार्टी या फंक्शन में जाते हैं, तो वह दाग आपकी खूबसूरती को कम करता है।
अगर आपकी नाक पर भी चश्मे की वजह से निशान पड़ गया है, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। घर के इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप नाक के दाग को खत्म कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ये हैं वो कारण, जिनमें प्रेग्नेंसी के चांसेस ज्यादा होते हैं
अपनाएं ये तरीका
- नाक के निशान को हटाने के लिए खीरे का यूज करें। रोज खीरे के स्लाइस को नाक पर रगड़े। निशान गायब हो जाएगा।
- इसके अलावा खीरे और टमाटर के रस को मिलाकर लगाने से भी नाक का दाग गायब हो जाएगा।
- नाक के निशान को हटाने के लिए कॉटन से नींबू के रस को लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो दें। रोज ऐसा करने से निशान हट जाएगा
- नाक के निशान को गायब करने के लिए दूध, शहद और जौ के आटे का मिश्रण लगाएं और थोड़ी देर बाद धो दें। कई दिनों तक ऐसा करने से नाक का निशान साफ हो जाएगा।
- सेब के रस में पानी मिलाकर नाक पर मसाज करने से भी निशान हट जाएगा।
- रोज बादाम के तेल से नाक पर मालिश करने से दाग दूर हो जाएगा।
- नाक के निशान को हटाने के लिए आप गुलाब जल का भी यूज कर सकते हैं। कॉटन से नाक पर लगाएं कुछ दिन बाद दाग गायब हो जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story